दुनिया में 8 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स की कमी, देश में बिना खर्च मेडिकल की 71000 सीटें बढ़ सकती हैं- डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी

Updated on 03-08-2024 02:10 PM
नई दिल्ली: फ्लैगशिप अदिति स्कीम के साथ Narayana Health (NH) देश की ऐसी पहली हॉस्पिटल चेन बन गई है, जिसने हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में कदम रखा है। हॉस्पिटल चेन के संस्थापक चेयरमैन डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने केआर बालसुब्रमण्यम के साथ बातचीत में इश्योरेंस और हेल्थकेयर सेक्टर के बारे में अपनी राय रखी। पेश हैं इस इंटरव्यू के खास अंश:
सवाल: आज भी देश में हेल्थकेयर इंश्योरेंस के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या इतनी कम क्यों है?
जवाब: भारत में हितों के टकराव की वजह से हेल्थ इंश्योरेंस बहुत लोकप्रिय नहीं है। यहां अस्पतालों, मरीजों और इंश्योरेंस कंपनियों के बीच आपसी भरोसा नहीं है। इंश्योरेंस डेटा से पता चलता है कि जिन लोगों ने मेडिकल बीमा कराया हुआ है, उनमें से 5% से कम ही डायबिटीज के मरीज हैं। इस आंकड़े पर भरोसा करना मुश्किल है। दरअसल, बीमारियों के बारे में इंश्योरेंस कंपनियां बीमा करवाने वाले की बात पर भरोसा करती हैं। वे प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप पर जोर नहीं देतीं और अक्सर बीमा कंपनियां मरीज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसका क्लेम खारिज कर देती हैं। फर्ज कीजिए कि मैं एक अस्पताल चला रहा हूं और एक इंश्योरेंस कंपनी भी। यहां हितों का टकराव नहीं है क्योंकि भुगतान एक ही कंपनी की ओर से होना है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अस्पताल चला रहा है तो उसके लिए यही अच्छा होगा कि अधिक से अधिक लोग वहां इलाज करवाने आएं। अब मान लीजिए कि मैं इंश्योरेंस कंपनी भी चला रहा हूं तो मैं यही चाहूंगा कि लोग बीमार न पड़ें। वैसे यह बात भी सही है कि आग लगने की घटना या किसी हादसे के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन हार्ट अटैक के बारे में 90% तक सही अंदाजा लगाया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.