भारत के पड़ोस में मौजूद है हवाई जहाज का 'ब्लैक होल', एक भी प्लेन उड़ने की नहीं करता है हिम्मत, यहां जाना मतलब मौत!

Updated on 07-09-2024 02:12 PM
बीजिंग: हवाई जहाज हमेशा से इंसान की प्रतिभा का चमत्कार रहा है। यह हमें कम समय में लंबी दूरी तय करने की इजाजत देता है। आधुनिक विमान खराब मौसम से लेकर मुश्किल ऊंचाई जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हालांकि दुनिया में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां उड़ान विशेष तौर से चुनौतीपूर्ण है। ऐसा ही एक क्षेत्र भारत के पड़ोस में मौजूद है। जब भी आप ऑनलाइन फ्लाइट रडार देखेंगे तो आपको विमानों से घिरे इलाके में एक खालीपन दिखाई देगा। इस खोखले इलाके में विमान उड़ने की हिम्मत नहीं करते हैं। यह इलाका तिब्बत का पठार है।

तिब्बती पठार न केवल ऊंचा है बल्कि ऊंचाई से जुड़ी समस्याओं से भरा है। यहां पर माउंट एवरेस्ट की तरह विशाल पर्वत हैं जिनकी चोटियां आसमान में कई किलोमीटर तक ऊंची है। यह निचले वातावरण से काफी अलग वातावरण बनाती है। अत्यधिक ऊंचाई काफी पतली हवा पैदा करता है। इससे एयरक्राफ्ट के इंजन काफी मुश्किलों का सामना करते हैं। उड़ान के लिए जरूरी ऊर्जा बनाने के लिए यह मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थितियों में हवा का घनत्व बहुत कम होता है, जिससे विमानों के लिए लगातार उड़ान भर पाना मुश्किल हो जाता है। यह ठीक उसी तरह है, जैसे एवरेस्ट की चोटी पर हाफते हुए मैराथन दौड़ने की कोशिश की जा रही हो।

प्लेन को उड़ने में आती है दिक्कत


हवा के घनत्व के अलावा तिब्बती पठार पर हमेशा मौसम खराब होता रहता है। यहां हवा का खतरनाक हो जाना, अचानक टर्बुलेंस और अचानक तूफान आम घटनाएं हैं। प्लेन में यहां से उड़ने के दौरान भयानक टर्बुलेंस होता है। ये स्थिति पायलटों के लिए भारी चुनौतियां पैदा करती है, जो सुरक्षित उड़ान के लिए स्थिर हवा पर भरोसा करते हैं। पतली हवा और तूफानी मौसम का साथ मिल जाना विमानों के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं। इस तरह के खतरों के दौरान विमान को तेजी से अपनी ऊंचाई कम करनी पड़ती है। अगर यहां ऐसा कुछ किया जाता है

इमरजेंसी लैंडिंग की कमी


तिब्बती पठार में उड़ना इमरजेंसी लैंडिंग की कमी के कारण भी समस्या पैदा करता है। इस इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग के विकल्प लगभग न के बराबर हैं। तिब्बती पठार कम आबादी वाला और ऊबड़-खाबड़ वाला इलाका है। यहां विमान का उतरना या उड़ान भरना मुश्किल है, जिस कारण यहां एयरपोर्ट न के बराबर हैं। पायलट उन रास्तों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, जहां जरूरत पड़ने पर सुरक्षित लैंडिंग की जा सके। तिब्बती पठार में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की उपस्थिति भी यहां उड़ान भरने को चुनौतीपूर्ण बना देती है। यही कारण है कि विमान तिब्बत के पठार से नहीं गुजरते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.