'पूरा ब्रह्माण्ड हिल गया..', अमिताभ बच्चन ने रात 2:31 बजे किया पोस्ट, लोग बोले- 4 पेग के बाद ऐसा ही लगता है साहब

Updated on 08-10-2025 02:36 PM
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस वक्त 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में नजर आ रहे हैं। वहां से वह सुर्खियों में तो छाए ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अजीब ट्वीट्स से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। वह देर रात तक जागते हैं और तभी कुछ न कुछ लिख देते हैं। कई बार माफी भी मांगते हैं क्योंकि ट्वीट का नंबर गलत हो जाता है। अब लेटेस्ट पोस्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने रात के 2:31 बजे कुछ ऐसा लिखा, जिसके बाद लोगों ने मजेदार रिएक्शन्स दिए।

अमिताभ बच्चन ने 7 अक्टूबर की सुबह 8:47 बजे एक्स हैंडल पर लिखा, 'टी 5524: काम काम काम, अभी जल्दी कर रहा हूं इसलिए बाद मैं इसके बारे में और बताऊंगा।' जिस पर एक यूजर ने लिखा, 'कर्म ही पूजा है।' एक ने लिखा, 'रिटायरमेंट ले लीजिए।' एक ने लिखा, 'पैसा पैसा पैसा है है है।' एक ने लिखा, 'स्वार्थी इंसान कभी धर्म, देश के बारे में भी बोल दिया कीजिए।'

अमिताभ बच्चन ने देर रात किया ट्वीट

अब 8 अक्टूबर को रात 2:31 लिखा, 'ऊपर देखा, इधर उधर देखा - पूरा ब्रह्माण्ड हिल गया।' इस पर लोगों ने चुटकी ली और लिखा, 'चार पेग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है श्रीवास्तव साहब, सुबह तक ठीक हो जाएगा।' एक ने लिखा, 'कम पी लिया करो सर।' एक ने लिखा, 'सर सीधा सा बोलिए, जयाजी को देखा।' एक ने लिखा, 'क्यों? जया मैम आ गईं क्या?' एक ने पूछा, 'आज फिर कूट दिए गए क्या जया जी से?' एक ने लिखा, 'कितना पेग मारे थे?

अमिताभ का बर्थडे सेलिब्रेशन

अमिताभ बच्चन के ऐसे ही कई पोस्ट आते हैं, जिस पर वह एक लाइन लिखते हैं और लोग उसका अलग-अलग मतलब निकाल लेते हैं। एक्टर 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। केबीसी के एक एपिसोड में उनका बर्थडे मनाया जाएगा, जिसमें फरहान अख्तर और जावेद अख्तर पहुंचेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.