याह्या सिनवार की मौत से नहीं रुकने वाला गाजा का युद्ध, हमास के खिलाफ अभी भी चलेगा इजरायल का ऑपरेशन, समझें

Updated on 18-10-2024 01:20 PM
तेल अवीव: इजरायल ने हमास के चीफ याह्या सिनवार को मार कर गाजा युद्ध में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। याह्या सिनवार की मौत हमास के लिए बड़ा झटका है। सिनवार के नेतृत्व ने इजरायल को इतिहास की सबसे बड़ी हार दी। सिनवार किसी भी स्पेशल फोर्स के ऑपरेशन में मारा नहीं गया, बल्कि दक्षिणी गाजा में राफा में इजरायली बलों के साथ एक अचानक हुई मुठभेड़ में उसे इजरायली सेना ने ढेर किया। घटनास्थल से आई तस्वीर में दिख रहा है कि सिनवार ने मिलिट्री वाले कपड़े पहने हैं। जिस बिल्डिंग में वह था उसे एक टेंक ने उड़ाया था।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सैनिकों की तारीफ की और साफ कहा कि यह जीत चाहे जितनी बड़ी हो, यह युद्ध का अंत नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमने एक बार फिर साफ कर दिया है कि हमें नुकसान पहुंचाने वालों का क्या होता है। आज हमने एक बार फिर दुनिया को बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई है। लेकिन मेरे प्रियजनों, युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। यह कठिन है और हमें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। बड़ी चुनौतियां अभी भी हमारे सामने हैं। हमें धैर्य, एकता, साहस और दृढ़ता की जरूरत है। हम एक साथ लड़ेंगे।'

हमास को खत्म करना है लक्ष्य


पिछले एक साल से गाजा का युद्ध चल रहा है। इजरायल को एक बड़ी जीत की जरूरत थी। पीएम नेतन्याहू कई बार दोहराते रहे हैं कि एक सैन्य और राजनीतिक ताकत के रूप में हमास को खत्म करना और बंधकों को लाना उनका लक्ष्य है। हालांकि एक साल से चल रहे युद्ध में भी इजरायल को अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। बंधक अभी भी आजाद नहीं है और हमास लड़ रहा है। सिनवार को मारना वह जीत थी, जो इजरायल चाहता था।

कौन था याह्या सिनवार


याह्या सिनवार का जन्म 1962 में गाजा पट्टी में खान यूनिस के एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। उसका परिवार उन 7 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों में से एक था जो 1948 के युद्ध में इजरायली सेना की ओर से निकाल दिए गए थे। 20 साल की उम्र में इजरायल ने उसे चार फिलिस्तीनियों की हत्या में दोषी ठहराया। 20 साल की उम्र में उसे फिलिस्तीनी मुखबिरों की हत्या का दोषी ठहराया गया था। 22 साल तक जेल में रहने के दौरान उसने हिब्रू सीखी, अपने दुश्मनों का अध्ययन किया। जेल में रहने के दौरान उसके दांत और डीएनए का रेकॉर्ड रखा गया। इसी से उसके शव की पहचान हो पाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.