केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक

Updated on 05-02-2026 12:02 PM
भोपाल, केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए मप्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की। इसमें भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पद देने के ​लिए चुना गया है। इन्हें दस दिन पहले 26 जनवरी पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चुना गया था।

बुधवार को जारी की गई सूची में अति उत्कृष्ट सेवा पद की सूची में 123 अफसर और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक सूची में 146 अफसर और कर्मचारियों के नाम चुने गए हैं।

इनमें भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र, आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना, मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा समेत पुलिस मुख्यालय, जिलों, बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण, तकनीकी कार्य और जन-सुरक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

चेतावनी... जानकारी छिपाई तो होगी कार्रवाई

पदक की घोषणा होने के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पदक प्राप्त अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध वर्तमान में कोई जांच या विभागीय/न्यायिक प्रकरण लंबित होता है, तो संबंधित इकाई द्वारा तत्काल इसकी सूचना दी जाना अनिवार्य होगी। इसकी सूचना नहीं देने पर कार्रवाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.