हिजबुल्लाह को हिला देने वाले पेजर धमाकों का सच आया सामने, बैटरी के अंदर लगा था बम, मैसेज से किया ब्लास्ट, खुलासा

Updated on 27-09-2024 05:21 PM
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो पूरी दुनिया ने देखे, जिसमें लोग ग्रॉसरी शॉप जैसी जगहों पर खड़े थे और वहां विस्फोट होने लगे। हिजबुल्लाह के लड़ाके इजरायली सर्विलांस से बचने लिए मोबाइल की जगह पेजर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इजरायल ने उसी पेजर को बम में बदल दिया। इन हमलों में लगभग 3000 लोग घायल हुए थे।

बैटरी के अंदर लगाया बम


अब पता चला है कि इजरायल ने पेजर की बैटरियों के अंदर विस्फोटक छिपाकर हिजबुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाया था। लेबनान के दो उच्च पदस्थ सुरक्षा अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीएनएन को इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह तकनीक इतनी एडवांस की थी कि इसे लगभग पता लगाना असंभव था।

मंगलवार को हिजबुल्लाह के सदस्यों के हजारों पेजर में ब्लास्ट हुए। उसके अगले ही दिन शिया मिलिशिया के वॉकी-टॉकी को निशाना बनाया गया। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए, जिनमें कुछ बच्चे भी थे। लगभग 3,000 लोग घायल हुए, जिनमें से कई नागरिक थे।
इजरायल ने हमलों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इन विस्फोटों के लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और इजरायली सेना ने मिलकर प्लानिंग की थी। लेबनान और हिजबुल्लाह दोनों ने हमलों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।

पता लगाना था असंभव


लेबनानी सुरक्षा सूत्रों में से एक ने CNN को बताया कि जिस तरह से पेजर की बैटरियों के अंदर विस्फोटक सामग्री छिपाई गई थी, वह इतनी परिष्कृत थी कि उसका पता नहीं लगाया जा सकता था। दूसरे उच्च पदस्थ सुरक्षा सूत्र ने कहा कि उन्होंने विस्फोट हुए एक पेजर की जांच की थी। सूत्र ने बताया कि विस्फोटक सामग्री पेजर की लिथियम बैटर के अंदर थी और उसे पता लगाना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा था।

हिजबुल्लाह से पहले मोसाद के पास पहुंचे


विस्फोटो के फुटेज की समीक्षा करने वाले विशेषज्ञों का भी मानना है कि पेजर में विस्फोटक उपकरण छिपाए गए थे, जिन्हें सप्लाई से पहले उनमें लगाए जाने का संकेत मिलता है।

लेबनानी अधिकारियों ने भी ऐसा ही संकेत दिया है। संयुक्त राष्ट्र में लेबनान के मिशन ने पिछले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजे गए एक पत्र में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि देश में आने से पहले संचार उपकरणों में विस्फोटक लगाए गए थे। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजकर उपकरणों में विस्फोट किया गया। लेबनान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि हमलों के लिए इजरायल जिम्मेदार था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.