ध्वजारोहण के दौरान जमीन पर गिरा तिरंगा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Updated on 28-01-2026 02:34 PM

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरा से गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 26 जनवरी को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते समय जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी प्राचार्य कमलेश साहू द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश तिरंगा झंडा नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि हमारी ओर से नहीं की जा रही है।

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है। राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी इस तरह की लापरवाही को लेकर लोग शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि इस घटना को कितनी गंभीरता से लिया जाता है।

फिलहाल यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन संबंधित प्रभारी प्राचार्य एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है, या फिर मामले को हल्के में लेकर नजरअंदाज कर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.