गाजा की खौफनाक सुरंग जिसमें हमास ने छह इजरायली बंधकों को रखकर किया कत्ल, इजरायली सेना ने दिखाया वीडियो

Updated on 11-09-2024 05:03 PM
तेल अवीव: इजरायली सेना (IDF) ने हमास के आतंकियों की उस सुरंग का वीडियो जारी किया है, जिसमें छह इजरायली बंधकों को बंधक बनाकर रखा गया था और फिर उन्हें मार डाला गया। वीडियो में एक लोहे के दरवाजे से बंद बेहद ही संकरी, अंधेरी सुरंग में जमीन पर खून और गोलियों को देखा जा सकता है। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि वीडियो को पिछले शुक्रवार को सेना द्वारा फिल्माया गया था। एक फॉरेंसिक टीम बंधकों की मौत की जांच के दौरान सुरंग के अंदर उतरी थी। इस वीडियो को बंधकों के परिवारों और इजरायली सुरक्षा कैबिनेट से देखे जाने के बाद मंगलवार को जनता के लिए जारी किया गया।

सुरंग में खड़े होना भी मुश्किल


हगारी ने बताया कि छह इजरायली बंधकों की हत्या 29 अगस्त की रात को की गई थी। उनके शवों को इजरायली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा के राफा में लगभग दो दिन बाद बरामद किया था। हगारी ने कहा कि कम से कम दो हमास बंदूकधारियों ने सुरंग में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। ये सुरंग जमीन से 20 मीटर नीचे बनाई गई थी। यह 5.6 फीट से कम ऊंची और लगभग 32 इंच चौड़ी है। यह इतनी संकरी है कि इसमें सीधे खड़ा भी नहीं हुआ जा सकता। इस सुरंग से निकलने के लिए एक ही रास्ता था, जो एक घर में बच्चों के कमरे में खुलता था। आतंकवादी इसी रास्ते से बाहर निकलते थे।

सुरंग में बिखरा हुआ था खून


हगारी ने कहा कि बंधकों को कई सप्ताह तक इसी सीलन भरी सुरंग में रखा गया था। जहां सांस लेना और सीधे खड़े होना भी मुश्किल है। इजरायली सेना के एक्स मीडिया मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सुरंग के अंदर एके 47 राइफल की मैगजीन, पेशाब से भरी प्लास्टिक की बोतलों से भरे बैग और शौचालय के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली बाल्टी दिखाई गई है। महिलाओं के कपड़े सुरंग में बिखरे हुए हैं, जो बताता है कि यहां महिला बंधकों को भी रखा गया था। 

आईडीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जब बंधकों की हत्या की गई तब इजरायली सैनिक उस क्षेत्र में थे। उन्होंने कहा कि सैनिक जमीन के ऊपर लड़ रहे थे। सेना के पास क्षेत्र में सुरंग के अंदर बंधकों की मौजूदगी के बारे में सटीक खुफिया जानकारी नहीं थी। हमास के आतंकियों ने जिन छह बंधकों की हत्या की थी, उनमें दो महिलाएं और चार पुरुष थे। इन्हें पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी नोवा फेस्टिवल से उठा ले गए थे। उनमें से एक बंधक बनाए जाने के बाद पिता बना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.