सुबह ब्रेन हेमरेज से बेटे ने तोड़ा दम, सुनते ही चीखकर रोई मां हुई बेहोश, फिर हुआ जो उसे जानकर कलेजा चीर जाएगा

Updated on 18-10-2025 02:15 PM
कौशांबी: यूपी के कौशांबी में बेटे की मौत की जानकारी का सदमा न सह पाने से मां की भी मौत हो गई है। बेटा ब्रेन हैमरेज की बीमारी का 10 दिनों पहले से प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। शनिवार की सुबह 6 बजे बेटे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी माता-पिता को दिया। जिसकी जानकारी होते ही दहाड़े मार-मार कर रोने लगी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

कडाधाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज में बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेटा प्रयागराज के अस्पताल में 10 पहले से ब्रेन हैमरेज की बीमारी से जिंदगी मौत से जूझ रहा था। शनिवार की भोर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही मां दहाड़े मारकर रोने लगी और कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गई। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
देवीगंज बाजार निवासी नन्द किशोर अग्रहरि जो बीज व्यवसाई है। बीज बिक्री का कारोबार करके वह अपने दो बेटे बहू के परिवार का भरण पोषण करता था। बडा बेटा हरिश्चन्द्र अग्रहरि (45) जो 5-6वर्ष पहले प्रयागराज में भी एक किराना की दूकान खोल रखा था। जब कि छोटा बेटा गुड्डू पिता के कारोबार में सहयोग करता था। 10 दिनों पहले बडा बेटा हरिश्चन्द्र बे्रन हैमरेज का शिकार हो गया और उसे गंभीर हालत में प्रयागराज के फिनिक्स हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।शनिवार की सुबह 6 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। जिसकी खबर परिजनों द्वारा पैतृक घर देवीगंज में रह रही माता-पिता को दी गई। जिसे सुनकर मां दहाडे मार- मारकर रोने लगी। जो अचानक अचेत हो गई। परिजनों ने पानी का छिडकाव किया लेकिन उसे होस नही आया और उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मां- बेटे की मौत की जानकारी से पूरा देवीगंज में सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया है कोतवाली प्रभारी कडाधाम धीरेन्द्र सिंह ने बताया, घटना के संबन्ध में जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.