Quad अभी जिंदा है, चीन के दुश्मन के घर भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की बैठक

Updated on 22-07-2026 02:40 PM
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की ओर से आसियान के साथ सहयोग पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई। इसमें सबसे ज्यादा जोर स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक पर दिया गया है, जिसे चीन के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। चीन और फिलीपींस में लंबे समय से दक्षिण चीन सागर को लेकर तनाव है।

क्वाड की बैठक पर जारी हुआ संयुक्त बयान


भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्वाड के संयुक्त बयान को जारी करते हुए बताया कि यह बयान भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जारी किया। इसमें कहा गया, "आसियान के व्यापक रणनीतिक साझेदार के तौर पर, हम अमेरिका के विदेश मंत्री और ऑस्ट्रेलिया, भारत व जापान के विदेश मंत्री आज मनीला में मिले। हमने एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को मजबूत करने और आसियान की एकता व केंद्रीय भूमिका (सेंट्रैलिटी) के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराया।"

इंडो-पैसिफिक की स्वतंत्रता पर जोर


बयान में कहा गया, "हम इस क्षेत्र की सफलता और आसियान तथा उसके सदस्य देशों के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमने समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि व सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीकों, तथा मानवीय सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी साझा प्राथमिकताओं के माध्यम से 'इंडो-पैसिफिक पर आसियान आउटलुक' (AOIP) को व्यावहारिक रूप से लागू करने में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। हमारा दृढ़ विश्वास है कि इंडो-पैसिफिक समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता ही इस क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि का आधार है।"

क्वाड क्या है?


  • क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का निर्माण करना और वैश्विक सुरक्षा व आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • हालांकि, चीन क्वाड को अपने खिलाफ बना एक सैन्य गठबंधन बताता है। वह क्वाड की हर बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया भी देता है।
  • क्वाड की संकल्पना पहली बार 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने की थी। बाद में 2017 में इसे पुनर्गठित और सक्रिय किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.