मदरसे के लिए तोड़ा 100 साल पुराना मंदिर, भारत के सवाल उठाते ही तिलमिलाया पाकिस्तान, खुलेआम बोलने लगा झूठ

Updated on 04-09-2026 03:37 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है। पाकिस्तान की तिलमिलाहट तब और बढ़ गई जब भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए इस घटना की निंदा की। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने भारत के बयान को "झूठा और राजनीतिक मकसद से प्रेरित" बताया और कहा कि पड़ोसी देश तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहा है।

पाकिस्तान ने मंदिर को लेकर खुलेआम बोला झूठ

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित 100 साल से भी ज्यादा पुराने हिंदू मंदिर को 21 अगस्त को ढहा दिया गया था। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह मंदिर भारी बारिश के कारण गिर गया था और भारत पर इसे लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। हालांकि, भारत पर पाकिस्तान का आरोप खुला झूठ है। मंदिर तोड़े जाने की रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने दी थी।

मदरसे के लिए गिराया गया था हिंदू मंदिर

रिपोर्ट अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले स्थानीय समूह ने दावा किया था कि पास के मदरसे के विस्तार के लिए मंदिर को जानबूझकर गिराया गया था। इसे तोड़ने में इस्लामिक कट्टरपंथी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के सदस्यों के जुड़े होने की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और पाकिस्तान सरकार से पारदर्शी जांच की मांग की।

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि पाकिस्तान ने नारोवाल में मंदिर के बारे में भारत के झूठे और राजनीतिक मकसद से प्रेरित दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक बयान में उन्होंने कहा कि "भारत के झूठे प्रोपेगैंडा के उलट, मंदिर का ढांचा 21 जुलाई को भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था।"

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने आगे कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले लिया है और इमारत की मरम्मत के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने जहर उगलते हुए कहा कि "यह शर्मनाक है कि भारत तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहा है और सस्ती चालें चल रहा है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
 31 August 2026
न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा बड़े राजनीतिक विवादों के केन्द्र में है। 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में दिए अपने संबोधन में जहां मोहन…
 31 August 2026
ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार-रविवार को उज्बेकिस्तान का दौरा किया है। उनकी यात्रा ने एक बार फिर भारत और मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान के सदियों पुराने रिश्तों पर ध्यान…
 31 August 2026
बिश्केक: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन आज से किर्गीस्तान के बिश्केक में शुरू हो चुका है। इस दो दिन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति…
 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
Advt.