टेस्ट में फ्लॉप रहा खिलाड़ी चमका, अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर ऑस्ट्रेलिया से हारी वेस्टइंडीज

Updated on 21-07-2025 01:56 PM
किंग्टन (जमैका): ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। अब टी20 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। सबीना पार्क पर खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत मिली। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन बनाए। आखिरी 16 गेंद को उसके बल्लेबाज सिर्फ 7 रन बना पाए और 4 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंद रहते मैच को तीन विकेट से अपने नाम कर लिया।

कैमरून ग्रीन का बल्ला आखिरकार बोला

इंजरी और सर्जरी से वापसी के बाद से कैमरून ग्रीन का बल्ला पूरी तरह शांत था। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह नहीं चले। लेकिन इस मुकाबले में विस्फोटक बैटिंग की। चौथे नंबर पर आकर ग्रीन ने 26 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और दो चौके लगाए। डेब्यू कर रहे मिचेल ओवन ने 27 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 5वें विकेट के लिए सिर्फ 40 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी हुई और यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 189 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई। जैक फ्रेजर मैकगर्क 7 गेंद पर सिर्फ 2 रन बना सके लेकिन मार्श और जोश इंग्लिस की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में 64 रन बनाए। हालांकि 9वें ओवर में 78 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में आ गई थी।

डेथ ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स का कमाल

वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत की। पहले विकेट के लिए ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप ने 20 गेंद पर 32 रन जोड़े। किंग (18) के आउट होने के बाद होप को रोस्टन चेज का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद पर 91 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने अपनी फिफ्टी भी लगाए। सिर्फ 32 गेंद पर 188 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाकर चेज आउट हुए। इसके बाद उतरे हेटमायर ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग की।
होप 39 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 184 रन था। 19वें ओवर में बेन ड्वार्शुइस ने एक रन देकर 3 विकेट लिए। आखिरी ओवर में नाथन एलिस के खिलाफ 5 रन बनाने में एक विकेट गिरे। हेटमायर ने 19 गेंद पर 38 रन बनाए लेकिन शेफरेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर का खाता नहीं खुला। रसेल के बल्ले से 9 गेंद पर 8 रन निकले। ड्वार्शुइस को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.