जिस विमान में सवार थे जयशंकर के पिता, वो हुआ था हाईजैक... जिनेवा में भारतीय विदेश मंत्री ने सुनाया 40 साल पुराना किस्सा

Updated on 13-09-2024 06:22 PM
जिनेवा: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 40 साल पुराना वाकया शेयर किया है, जब एक विमान को हाईजैक किया गया था। इस विमान में उनके पिता सवार थे और हाईजैकर्स से डील करने वाली टीम में वह खुद शामिल थे। विदेश मंत्री इस समय जिनेवा के दौरे पर हैं। यहां शुक्रवार को वह भारतीय समुदाय के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे 1999 के भारतीय विमान के अपहरण पर सवाल किया गया, जिसे आतंकी हाईजैक करने के बाद कंधार ले गए थे। हाल ही में इस घटना पर एक वेब सीरीज बनने की वजह से ये काफी चर्चा में है।

जयशंकर ने विमान अपहरण पर बनी आईसी 814 से जुड़े सवाल पर कहा, मैंने इस सीरीज को नहीं देखा है। हालांकि मैंने एक हाइजैक को बहुत करीब से देखा, जो 1984 में हुआ था। हाईजैक के बाद इसके हाईजैकर्स से बातचीत करने वाली टीम में मैं खुद शामिल था। अच्छी बात ये रही थी कि किसी की जान इसमें नहीं गई थी और मामला निपट गया था। इस पूरे मामले में सबसे खास बात ये थी कि मेरे पिता भी उस विमान में थे, जो हाईजैक किया गया था।

अगस्त 1984 में हुआ था ये हाईजैक


साल 1984 में 24 अगस्‍त को 7 आतंकियों ने फ्लाइट IC 421 को हाइजैक कर लिया था। यह एक डोमेस्टिक फ्लाइट थी, जो चंड़ीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। इसे प्रतिबंधित ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के सात सदस्यों ने हाईजैक किया था, जिसमें 74 लोग सवार थे। ये लोग विमान को अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके थे। फ्लाइट को पहले लाहौर और फिर कराची ले जाया गया और आखिरकार दुबई में लैंड कराया गया। दुबई में फ्लाइट के उतरने के बाद उस समय के संयुक्‍त अरब अमीरात के रक्षा मंत्री मोहम्‍मद बिन राशिद अल मख्‍तूम ने मामले में हस्‍तक्षेप के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इस फ्लाइट में भारत के सीनियर नौकरशाह और विदेश मंत्री जयशंकर के पिता सुब्रमण्यम भी सवार थे।

जयशंकर ने सुनाया पिता का किस्सा


कंधार विमान अपहरण कांड बनी फिल्म के सवाल पर जयशंकर ने कहा, 'मैंने फिल्म नहीं देखी है, इसलिए मैं उस पर कमेंट नहीं करूंगा। लेकिन मैं एक दिलचस्प किस्सा सुनाता हूं। साल 1984 में एक विमान हाईजैक हुआ था। मैं बहुत युवा अफसर था और उस टीम का हिस्सा था जो इस मामले को डील कर रही थी। अपहरण के 3-4 घंटे के बाद मैंने अपनी मां को फोन किया कि विमान अपहरण हुआ है और मैं नहीं आ सकता। तब मुझे पता चला कि मेरे पिता उसी फ्लाइट में थे। सौभाग्य से कोई मारा नहीं गया। यह विशेष स्थिति थी कि क्योंकि एक तरफ मैं उस टीम का हिस्सा था, जो अपहरण को डील कर रही थी। दूसरी तरफ, मैं उन परिवारों के सदस्यों में शामिल था जो अपहरण के बारे में सरकार पर दबाव डाल रहे थे।'

जिनेवा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा पश्चिम बंगाल में आरजी अस्पताल में हुई रेप की घटना से जुड़े सवाल पर कहा कि महिला सुरक्षा अहम मुद्दा है लेकिन देश के बाहर मैं राजनीतिक बात नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ये जरूरी है कि जो बातें अपनी बेटी से कहते हैं, वही बात हम अपने बेटों से भी कहें। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे के कई पहलू हैं और इसे हमें गंभीरता से लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से कहा कि हम भारतीयों को अपने लोकतंत्र और दक्षता पर गर्व करने का पूरा अधिकार है। जिनेवा जाने से पहले जयंशकर ने दो दिन का जर्मनी की यात्रा की है। बर्लिन में जयशंकर ने रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को बातचीत के जरिए खत्म करना चाहिए और इसमें भारत दोनों देशों को हर मुमकिन सलाह देने को तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.