गलतफहमी मेरे साइड से हुई थी... सलमान खान ने अरिजीत सिंह विवाद पर मानी गलती, बोले- हम अच्‍छे दोस्‍त हैं

Updated on 13-10-2025 01:20 PM
सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था और वे आपस में बात भी नहीं करते थे। खबरों के मुताबिक, सलमान की फिल्मों 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' से भी सिंगर के गाने हटा दिए गए थे। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि यह सब 2014 के एक अवॉर्ड शो में शुरू हुआ था, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे थे। उन्होंने मजाक में अरिजीत से पूछा, 'सो गए थे?' अरिजीत ने जवाब दिया था, 'आप लोगों ने सुला दिया', जिसे सलमान ने अपमान समझा। इसके बाद अरिजीत ने सलमान से माफी मांगने की भी कोशिश की थी।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान से 'सुल्तान' में एक गाने के अपने वर्जन को रखने की गुजारिश की थी। बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। अक्टूबर 2023 में, ऐसा लग रहा था कि उनके बीच सब ठीक है क्योंकि उन्हें सलमान के घर पर एक साथ देखा गया था। गौरतलब है कि अरिजीत का एक गाना 'टाइगर 3' में भी था। अब सालों बाद सलमान ने अरिजीत के साथ अपने इस झगड़े पर खुलकर बात की है। बिग बॉस 19 के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान के साथ कॉमेडियन रवि गुप्ता भी आए जिन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें सलमान से मिलने में डर लगता है क्योंकि वह अरिजीत जैसे दिखते हैं।

अरिजीत सिंह के साथ सलमान की दोस्ती

सलमान ने इस पर हंसते हुए कहा, 'अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो गलतफहमी थी और वो मेरी साइड से थी। उसके बाद तो उसने गाने भी मेरे लिए किए। 'टाइगर 3' में किया था और अब गलवान में भी कर रहा है।'


एआर मुरुगादॉस की भी लगाई क्लास

इस बीच, एपिसोड के दौरान सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस की भी क्लास लगाई क्योंकि उन्होंने 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के लिए स्टार को दोषी ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान खान रात को 9 बजे सेट पर पहुंच रहे थे। सलमान ने इस पर चुटकी ली और कहा, 'क्या है ना मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थी, इसमें जो हमारे डायरेक्टर (एआर मुरुगादॉस) साहब हैं उन्होंने ये कहा। लेकिन उनकी पिक्चर अभी एक रिलीज हुई है जिसका एक्टर 6 बजे पहुंचता था।'

दोनों शूटिंग साथ चल रही

सलमान इस समय 'बिग बॉस 19' होस्ट करने के साथ-साथ 'बैटल ऑफ गलवान' पर भी काम कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.