भोपाल में लव जिहाद केस की मुख्य पीड़‍िता रातभर घर से थी गायब, सुबह बड़े तालाब में मिली लाश

Updated on 30-05-2026 01:40 PM
भोपाल। लव-जिहाद और मतांतरण से जुड़े दो मामलों में पीड़िता और गवाह रही 18 वर्षीय युवती की बड़े तालाब में डूबकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव वीआइपी रोड स्थित बड़े तालाब से बरामद किया गया। घटना के बाद स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।उनका आरोप है कि लंबे समय से आरोपित पक्ष युवती पर समझौते और गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा था। तलैया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। थाना प्रभारी दीपक डेहरिया के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

दोस्तों के साथ सुबह वीआइपी रोड घूमने पहुंची थी युवती

पुलिस के अनुसार बैरागढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती शुक्रवार सुबह अपने दो दोस्तों गीतांजलि और सूरज के साथ स्कूटी से वीआइपी रोड घूमने पहुंची थी। तीनों ने राजाभोज प्रतिमा के सामने स्कूटी खड़ी की थी। इसके बाद सूरज और गीतांजलि आसपास टहलने लगे, जबकि युवती किसी व्यक्ति को फोन कर रही थी।

दोस्तों के मुताबिक युवती लगातार फोन लगा रही थी, लेकिन दूसरी तरफ से काल रिसीव नहीं हो रही थी। इसी दौरान वह अचानक शीतला माता मंदिर की तरफ बनी रेलिंग पार कर तालाब में कूद गई। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फुटपाथ पर मिला मोबाइल और अरसलान कनेक्शन

घटनास्थल के पास फुटपाथ पर युवती का मोबाइल फोन भी मिला है। इसी आधार पर स्वजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती जिस युवक को फोन कर रही थी, उसका नाम अरसलान बताया जा रहा है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

अप्रैल 2025 में दर्ज हुआ था मतांतरण और दुष्कर्म का केस

जानकारी के अनुसार युवती ने अप्रैल 2025 में श्यामलाहिल्स थाने में मतांतरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। शिकायत में जहांगीराबाद निवासी शाहरूख, उसके दोस्त जावेद उर्फ भैय्यू, बाणगंगा क्षेत्र निवासी फैजान तथा उसकी पत्नी जोया को आरोपित बनाया गया था।

पीड़िता का आरोप था कि शाहरूख उसे बहला-फुसलाकर फैजान के घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और एक आरोपित फैजान जमानत पर बाहर है।

कोर्ट में गवाही नहीं देने का बनाया जा रहा था दबाव

मृतका की भाभी और उनके अधिवक्ता देवेंद्र रावत का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपित पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। युवती को फोन कर धमकियां दी जाती थीं और कोर्ट में बयान नहीं देने के लिए डराया जाता था। अधिवक्ता का आरोप है कि इसी भय के कारण युवती कई बार अदालत की सुनवाई में भी पेश नहीं हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.