भ्रष्टाचारियों पर पड़ रही कानून की पकड़ ढीली! MP में 43 प्रतिशत आरोपी अदालतों से बरी, लोकायुक्त पर उठे सवाल

Updated on 13-07-2026 12:37 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच और अभियोजन की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लोकायुक्त संगठन के आंकड़ों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग जैसे मामलों में बड़ी संख्या में आरोपित अदालतों से बरी हो रहे हैं।

मई 2026 तक जिन मामलों का न्यायालयों में फैसला आया, उनमें करीब 43 प्रतिशत आरोपित दोषमुक्त हो गए। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर विवेचना और साक्ष्यों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण में कमी इसके प्रमुख कारण हैं। हालांकि, पिछले एक दशक में कई वर्षों के दौरान दोषसिद्धि दर में उल्लेखनीय सुधार भी दर्ज किया गया है।

43 प्रतिशत आरोपित बरी, 2,917 को मिली सजा

लोकायुक्त संगठन के अनुसार मई 2026 तक दर्ज 5,090 मामलों में न्यायालयों का निर्णय आ चुका है। इनमें 2,917 आरोपितों को सजा सुनाई गई, जबकि 2,173 आरोपित बरी हो गए। वहीं, 1,130 से अधिक मामले अभी भी विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में इतनी बड़ी संख्या में आरोपितों का बरी होना जांच की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।

पिछले 10 वर्षों में दोषसिद्धि दर में सुधार

लोकायुक्त के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015-16 के बाद आए न्यायालयीन फैसलों में दोषसिद्धि दर में सुधार देखने को मिला है। दो वर्षों को छोड़कर अधिकांश वर्षों में सजा की दर 70 प्रतिशत से अधिक रही, जिसे अभियोजन की दृष्टि से संतोषजनक माना जाता है। वर्ष 2023-24 में दोषसिद्धि दर करीब 80 प्रतिशत और 2024-25 में लगभग 71 प्रतिशत रही।

कमजोर विवेचना बनी बड़ी वजह

हाई कोर्ट के वरिष्ठ आपराधिक अधिवक्ता अजय गुप्ता का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कई बार पुलिस और जांच एजेंसियां पर्याप्त और मजबूत विवेचना नहीं कर पातीं। साक्ष्यों के संग्रहण और उन्हें अदालत में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में कमी के कारण कई मामलों में आरोपितों को संदेह का लाभ मिल जाता है, जिससे दोषसिद्धि की दर प्रभावित होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.