भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया।
ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे का सफर करके शाम करीब 4.50 पर गोरखपुर पहुंची। ट्रेन को शाम 5.10 बजे पहुंचना था, जो करीब 20 मिनट पहले ही पहुंच गई।
यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा।
ट्रेन का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस
बिहार के बेतिया (पश्चिमी चंपारण) से भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि अयोध्या से जनकपुर के लिए सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है। इससे चंपारण के लोगों के लिए बहुत लाभ होगा। इससे चंपारण के लोग सीधे अयोध्या और जनकपुर जा सकेंगे।
सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या से 19 घंटे के सफर के बाद जनकपुर पहुंचेगी। यह अयोध्या से जनकपुर पहुंचने वाली पहली ट्रेन होगी। ट्रेन और यात्रियों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। स्टेशन की दीवारों पर रंग-रोगन किया जा रहा है। स्टेशन के बाहर बंदनवार लगाए जाएंगे।
अयोध्या से साढ़े तीन घंटे का सफर करके सरयू-कमला एक्सप्रेस गोरखपुर पहुंच गई है। यहां रामभक्तों का स्वागत किया जा रहा है।
सरयू-कमला एक्सप्रेस गोरखपुर प्लेटफॉर्म पर पहुंची।
प्रियंका गुप्ता ने बताया, ‘मैं कानपुर की रहने वाली हूं। अयोध्या दर्शन करने आई थी। जब मुझे पता चला कि अयोध्या धाम से जनकपुर के लिए स्पेशल ट्रेन आज से शुरू हो रही है तो मैंने जनकपुर जाकर मां जनक नंदनी का भी दर्शन करने का सोचा। दो देशों को जोड़ने के लिए जो यह ट्रेन चलाई गई है, उसमें मुझे भी यात्रा करने का सौभाग्य मिल रहा है।’
सरयू-कमला एक्सप्रेस समय से पहले गोरखपुर पहुंच गई। इसके शाम 5.10 बजे गोरखपुर पहुंचना था, यह करीब 4.50 बजे ही गोरखपुर पहुंच गई।
अयोध्या से चली सरयू-कमला एक्सप्रेस का तीन घंटे सफर पूरा हो गया है। मुख्य टिकट निरीक्षक शिवानंद यादव ने बताया गया कि तीन घंटे का सफर बहुत ही अच्छा रहा। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। दस मिनट में ट्रेन गोरखपुर पहुंच जाएगी।
सरयू-कमला एक्सप्रेस में इस्कॉन की ओर से लोगों को फ्री नाश्ता दिया गया। इससे पहले इस्कॉन की तरफ से खाना भी दिया गया था।
ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स के जवान भी लगाए गए हैं, जो नरकटियागंज तक जाएंगे।
नेपाल से अयोध्या दर्शन करने आई महिलाओं ने बताया कि हम लोग रामलला के दर्शन के लिए सुबह की अयोध्या पहुंचे थे। हमने रामलला का दर्शन किया। जो ट्रेन आज अयोध्या धाम से जनकपुर के लिए शुरू हुई, उसमें बैठने का कभी सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम लोग अब जनकपुर भी जाएंगे। अब वहां जानकी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
स्काउट गाइड के जिला सचिव लखनऊ जगजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन के लिए 35 वॉलंटियर्स तैनात किए गए थे। हम लोग गोरखपुर तक जाएंगे।
अयोध्या से 2 घंटे का सफर तय करके सरयू-कमला एक्सप्रेस बस्ती पहुंची, जहां लोगों ने स्वागत किया।
अयोध्या-जनकपुर ट्रेन आज ही शुरू हुई है। हालांकि, इसके कई कोच खाली दिखे।
जनकपुर में भारत से आ रही पहली ट्रेन के स्वागत की तैयारियां जारी
नेपाल के जनकपुर में अयोध्या से आने वाली पहली ट्रेन के स्वागत की तैयारियां जारी हैं। यहां सफाई के साथ रंग-रोगन का काम चल रहा है। यह ट्रेन कल जनकपुर पहुंचेगी।
अपने पहले स्टॉपेज मनकापुर पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुककर रवाना हुई
सरयू जनकपुर एक्सप्रेस अयोध्या से चलकर अपने पहले स्टॉपेज यूपी के मनकापुर जंक्शन पहुंची। यहां पांच मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई।यात्रियों ने बताया कि ट्रेन से लोगों को फायदा मिलेगा। अब आप सीधे अयोध्या से जनकरपुर जा सकेंगे। ट्रेन की फैसिलिटी बेहतर है।
मोदी-बालेन ने रेलवे का गति शक्ति पोर्टल देखा
प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे का गति शक्ति पोर्टल को देखा। साथ ही दोनों ने रेलवे से जुड़ी अन्य तकनीकों को भी देखा।
पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे
पीएम मोदी ने कहा, भारत और नेपाल के रिश्ते साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों से जुड़े हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं।
2018 में जनकपुर की पवित्र धरती पर मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे तीर्थ अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।
आज सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत के साथ हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं।