देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

Updated on 05-02-2026 12:13 PM
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ लिया था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। जानकारी के अनुसार, कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी आरोपी नकूल साहू (33) की पत्नी और वाकेश साहू (27) के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वाकेश कोसरंगी गांव के ही भाटापारा का रहने वाला था, अक्सर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था।

देर रात मिलने पहुंचा, रंगे हाथों पकड़ाया

दरअसल, मंगलवार 3 फरवरी की रात को भी वाकेश साहू घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला था। देर रात नकूल की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक नकूल को लग गई और उसने वाकेश को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी नकूल और वाकेश के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू (19) भी वहां पहुंच गया। दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर वाकेश के सिर पर लाठी और ईंट से कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण वाकेश ने दम तोड़ दिया।

सुबह घर के बाहर मिला शव

बुधवार सुबह नकूल के घर के सामने वाकेश का शव पड़ा मिला। शव के आसपास खून के छींटे लगे ईंटों के टुकड़े भी मिले। मृतक के परिजनों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

नकूल ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नकूल साहू ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने नकूल और उसके भाई निर्मल से पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.