भानपुर से अब आदमपुर शिफ्ट हुआ कचरा, नगर निगम ने नए एड्रेस पर 6 लाख टन का पहाड़ किया खड़ा

Updated on 01-03-2026 12:59 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में ‘लिगेसी वेस्ट’ खत्म करने के दावों के बीच हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नगर निगम ने समाधान निकालने के बजाय कचरे का सिर्फ ‘पता’ बदला है।

2 जनवरी 2018 से शहर का कचरा भानपुर खंती के बजाय आदमपुर छावनी भेजना शुरू किया गया और 25 जनवरी 2018 को भानपुर खंती पर ताला लगा दिया गया।

कागजों में भानपुर को साफ दिखाने की कवायद में कचरे को एक ढेर से दूसरे ढेर में शिफ्ट कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि अब आदमपुर खंती में करीब छह लाख टन कचरे का नया पहाड़ खड़ा हो गया है।

नियम 2026 की चुनौती सामने

देशभर में लागू होने जा रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत नगर निकायों के लिए कचरे का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निपटान और डंपिंग साइट्स का पूर्ण उपचार अनिवार्य है। मानक इतने सख्त हैं कि तय समय सीमा में कचरे के पहाड़ खत्म नहीं होने पर भारी पर्यावरणीय जुर्माना लग सकता है।भोपाल नगर निगम के सामने चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि आदमपुर में कचरे का ढेर कम होने के बजाय हर दिन बढ़ रहा है। शहर से रोजाना लगभग 850 टन कचरा निकलता है, लेकिन सिर्फ 150 टन का ही निस्तारण हो पाता है। 60-70 टन कचरा रोज खुले में पड़ा रह जाता है।

बस्ती के पास बढ़ता खतरा

आदमपुर खंती में जमा छह लाख टन कचरा अब आसपास की आबादी के लिए मुसीबत बन चुका है। कचरे के ढेर से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर घनी बस्ती है, जहां सैकड़ों लोग रहते हैं।

कचरे से निकलने वाला जहरीला लीचेट और सड़ांध लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर पर असर डाल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं।

सिर्फ ‘शिफ्टिंग’ का खेल

निगम ने भानपुर खंती बंद करने का श्रेय तो लिया, लेकिन वहां जमा कचरे को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के बजाय आदमपुर और अन्य खाली भूखंडों में स्थानांतरित कर दिया। ट्रोमेल मशीन और आरडीएफ प्लांट जैसी तकनीकें अब तक फाइलों और ट्रायल रन तक ही सीमित हैं।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का कहना है कि आदमपुर खंती के कचरे के निस्तारण का प्रस्ताव एमआईसी में भेजा गया है और स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल हकीकत यही है कि समस्या का स्थायी समाधान अभी दूर है और कचरे का पहाड़ हर दिन ऊंचा होता जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.