आज का मैच T20 वर्ल्ड कप 2026, 26 फरवरी: टी20 विश्व कप में आज डबल हेडर, जिम्बाब्वे से टकराएगी टीम इंडिया
Updated on
26-02-2026 11:56 AM
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी, लेकिन खोया आत्मविश्वास जरूर लौट आएगा, जिसकी वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मुकाबले में खास जरूरत होगी। टीम इंडिया के लिए फिलहाल सबसे जरूरी है अभिषेक शर्मा के बल्ले का चलना। चार मैच में सिर्फ 15 बनाने वाले इस ओपनर पर टीम मैनेजमेंट का विश्वास अभी भी बना हुआ है और आज मैनेजमेंट अभिषेक को अपने पुराने रंग में लौटते देखना चाहेगी।
चेपॉक के मैदान पर होगी टक्कर
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। भारत को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं जिम्बाब्वे को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 100 से ज्यादा रनों की करारी हार मिली थी। भारत और जिम्बाब्वे का मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में आज दो मुकाबले हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे हो जाएगी। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों ही इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है। दोनों का नेट रन रेट भी काफी बेहतरीन है। हालांकि इस मैच में जीत के बाद भी किसी टीम का सेमीफाइनल में स्थान पक्की नहीं हो पाएगा।
भारत चाहेगा साउथ अफ्रीका की टीम
अंतिम चार में पहुंचने के लिए भारत के लिए पहली शर्त अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने की है। भारत और साउथ अफ्रीका अगर अपने-अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाएं तो ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। भारत अपने दोनों मैच जीत जाए और अफ्रीकी टीम अगले मैच में विंडीज को हराने के बाद जिम्बाब्वे से हार भी जाए, तो भी भारत फायदे में रहेगा। यदि वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को और साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हरा दिया, तो फिर भारत के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में तीनों के बराबर 4-4 अंक हो जाएंगे। तब फैसला नेट रन रेट पर होगा और इस मामले में भारत की स्थिति बहुत खराब दिख रही है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…