तेजाब में डुबोकर शवों को गायब करने वाला खूंखार गैंगस्टर होगा ‎रिहा

Updated on 19-02-2022 07:34 PM

मैक्सिको सिटी एक खूंखार अपराधी जिसने सैकड़ों लोगों को तेजाब में डूबोया था, 10 साल बाद अब जेल से आजाद होने जा रहा है। सैंटियागो मेजा लोपेज, जिसे एल पोजोलेरो या स्टीवमेकर के नाम से भी जाना जाता है, ने कबूल किया था कि उसने अनगिनत शवों को एसिड में डुबोकर गायब करने में सिनालोआ कार्टेल की मदद की थी। स्टीवमेकर को पहली बार 2009 में पकड़ा गया था।

 2012 में उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इस साल यह खूंखार गैंगस्टर जेल से रिहा हो जाएगा। मैक्सिको में हर साल ड्रग-गिरोह से संबंधित हिंसा के चलते सैकड़ों लोग गायब हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्टीवमेकर ने सिनालोआ कार्टेल के लिए हजारों लोगों को गायब करने में कई बैरल एसिड का इस्तेमाल किया था। उसे मैक्सिको के तिजुआना में कम से कम 10 जगहों पर इस काम को अंजाम देने के लिए जाना जाता था। इसमें अमेरिकी सीमा के पास चिकन कूप फार्म भी शामिल है।

लोपेज़ ने कई सालों तक शवों को एसिड में गलाकर गायब किया। इस दौरान उसने एक ड्रेनेज सिस्टम का भी निर्माण किया जहां वह एसिड के कचरे को बहा देता था।

पुलिस ने हड्डियों के हजारों टुकड़ों का खुलासा किया था, जो माना जाता है कि लोपेज ने छोड़ दिए थे। 2012 के बाद से कम से कम 16,500 लीटर कीचड़ और 200 किग्रा तक कचरा चिकन कूप से बरामद किया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि साइट के चारों ओर सामूहिक कब्रों में 650 लोगों तक के अवशेष छिपे हो सकते हैं। अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि लोपेज को 1996 में एक खेत में काम करने के दौरान इस काम के लिए चुना गया था।

 एक रिपोर्ट के अनुसार कार्टेल के सीनियर मेंबर्स ने उसे एक बैरल में पानी और एसिड के साथ प्रयोग करने के लिए कहा था। उन्होंने बैरल में पैर का एक टुकड़ा गिरा दिया और उसे दो घंटे तक पूरी तरह गायब होने तक उसके पास बैठने के लिए कहा। लोपेज का दावा है कि उसे कार्टेल के साथ काम करने के लिए मजबूर किया गया था। पीड़ितों के परिवार अधिकारियों से साइट पर अवशेषों की पहचान करने की अपील कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.