अडानी ग्रुप पर बढ़ गया सरकारी बैंकों का कर्ज, जानिए किस-किस बैंक ने दिया है लोन
Updated on
26-08-2024 04:41 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप पर घरेलू बैंकों और एनबीएफसी का कर्ज बढ़ गया है। ग्रुप के कुल कर्ज में उनका हिस्सा 36% पहुंच चुका है। साल 2023-24 में अडानी ग्रुप की कंपनियों में उनका एक्सपोजर लगभग 500 आधार अंक बढ़ गया। अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के कैपिटल एक्सपेंडीचर के कारण ऐसा हुआ है। 31 मार्च, 2024 तक अडानी ग्रुप पर कुल 2,41,394 करोड़ रुपये का कर्ज था जिसमें से 88,100 करोड़ रुपये उसने भारतीय बैंकों और एनबीएफसी से लिए हैं। 31 मार्च, 2023 तक यह राशि 70,213 करोड़ रुपये थी। यह तब ग्रुप के उस समय के कुल 2,27,248 करोड़ रुपये के कर्ज का लगभग 31% था।
सूत्रों के मुताबिक स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंकों ने अडानी ग्रुप को अपना ऋण बढ़ा दिया है। इस बैंकों को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला। एयरपोर्ट और ग्रीन एनर्जी बिजनस में कैपिटल एक्सपेंडीचर के कारण अडानी ग्रुप का कर्ज बढ़ा है। घरेलू पूंजी बाजार से ग्रुप का कर्ज भी पिछले वित्त वर्ष में मार्च 2024 तक बढ़कर ₹12,404 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹11,562 करोड़ था। लेकिन वैश्विक बैंकों से लिया गया कर्ज मार्च के अंत तक मामूली गिरावट के साथ ₹63,296 करोड़ रह गया जो एक साल पहले ₹63,781 करोड़ था। इस दौरान ग्रुप का ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स से लिया गया कर्ज भी ₹72,794 करोड़ से घटकर ₹69,019 करोड़ रह गया।
डेट-टु-ऑपरेटिंग प्रॉफिट
मार्च के अंत तक अडानी ग्रुप का कर्ज सालाना आधार पर लगभग 6% बढ़ा। ग्रुप लेवल पर परिचालन लाभ 2023-24 में सालाना आधार पर 45% बढ़कर ₹82,917 करोड़ हो गया। इससे ग्रुप को नेट डेट-टु-ऑपरेटिंग प्रॉफिट को कम करने में मदद मिली। मार्च के अंत में यह 2.19 गुना था जो इसका छह साल के न्यूनतम स्तर है। एक साल पहले यह 3.27 गुना था। ग्रुप चालू वित्त वर्ष में ₹1,00,000 करोड़ के परिचालन लाभ की उम्मीद कर रहा है। अडानी ग्रुप का बिजनस कई क्षेत्रों में फैला है। इनमें पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेंट, मीडिया, इन्फ्रा, रियल्टी, ग्रीन एनर्जी और एफएमसीजी शामिल है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…