एक पर एक शेयर फ्री दे रही कंपनी, एक्स-बोनस के दिन रॉकेट बना शेयर, रिकॉर्ड हाई पर कीमत

Updated on 23-08-2024 02:44 PM
नई दिल्ली: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) के शेयरों में आज भारी तेजी दिख रही है। NSE पर इसका शेयर आज करीब 13% की उछाल के साथ 1,664.40 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका ऑल-टाइम हाई लेवल है। कंपनी ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार, 24 अगस्त निर्धारित की गई थी। शनिवार को बाजार में छुट्टी होती है, इसलिए आज बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट है। बोनस शेयर रिकॉर्ड तिथि के अनुसार सूचीबद्ध शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे। T+1 ढांचे के तहत, रिकॉर्ड तिथि और एक्स-डेट आमतौर पर एक ही होती है। शुक्रवार एक्स-डेट है, इसलिए पात्रता के लिए गुरुवार को शेयर खरीदने का आखिरी दिन था। जिन शेयरधारकों के डीमैट खातों में गुरुवार को कारोबार बंद होने पर CDSL के शेयर थे, वे शेयरों के बोनस इश्यू के लिए पात्र होंगे।

कंपनी ने जुलाई की शुरुआत में अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। ट्रेंडलाइन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह पहला ऐसा मामला है जब CDSL ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। 1:1 बोनस शेयर जारी करने का मतलब है कि शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक शेयर के लिए एक शेयर मिलेगा। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 28 फीसदी चढ़ा है। पिछले 12 सत्रों में से इसमें 10 बार तेजी आई है। डीमैट अकाउंट के हिसाब से इस कंपनी का मार्केट में दबदबा है।

कंपनी का परफॉरमेंस

एक रिपोर्ट के मुताबिक डीमैट अकाउंट्स के हिसाब से सीडीएसएल के पास 77% बाजार हिस्सेदारी है। जुलाई 2024 के अंत में उसके पास 16.7 करोड़ डीमैट अकाउंट थे। इंक्रीमेंटल अकाउंट्स के मामले में कंपनी का मार्केट शेयर जुलाई में 91 फीसदी पर पहुंच गया। जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 82.4% की तेजी के साथ 134 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 72% बढ़कर 257 करोड़ रुपये हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.