IAS सुधांश पंत और सीएम भजनलाल के बीच तनाव बढ़ गया था, इसलिए सेंटर ने वापस बुलाया

Updated on 20-11-2025 12:38 PM
जयपुर: राजस्थान की सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर IAS सुधांश पंत के ट्रांसफर की चर्चा लगातार बनी हुई है। 10 नवंबर को राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत को केंद्र ने वापस बुला लिया। सुंधाश पंत ने राजस्थान में सेंट्रल डेपुटेशन के तहत 1 जनवरी, 2024 को बतौर चीफ सेक्रेटरी का पद संभाला था। लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें केंद्र ने वापस बुला लिया है। सुंधाश पंत के 10 नवंबर की देर रात को दिल्ली जाने का ऑर्डर आया था, जिसने ना सिर्फ सरकारी तंत्र में हलचल मचा दी। वहीं सियासत और सोशल मीडिया के बीच भी सुर्खियां बिखेर दी। सुंधाश पंत केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव पद संभालेंगे। उन्हें अमित यादव की जगह लगाया गया है, जिनका रिटायरमेंट इसी साल 30 नंवबर को होगा।


बीच कार्यकाल में जाना हैरान करने वाला

हालांकि, अधिकारियों के ट्रांसफर हालांकि प्रशासनिक और सरकार का फैसला है। लेकिन IAS सुंधाश पंत को केंद्र की ओर से दोबारा बुला लेने की घटना लोगों को इसलिए हैरान कर रही है, क्योंकि अभी उनका रिटायरमेंट फरवरी 2027 में को होना है। माना जा रहा था कि सुंधाश पंत को रिटायरमेंट तक राजस्थान में ही काम करेंगे, क्योंकि 2023 के विधानसभा चुनावों में BJP की जीत और उसके बाद पहली बार MLA बने भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्र ने ही पंत को खासतौर पर राज्य की ब्यूरोक्रेसी को लीड करने के लिए भेजा था। साल 2027 तक प्रदेश में भजनलाल सरकार का कार्यकाल शेष रहेगा। इन्हीं कारणों से मुख्य सचिव का अचानक राजस्थान से दिल्ली चले जाना हर किसी को हैरान करने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.