उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ रहा तनाव, किम जोंग ने ड्रोन से जासूसी का लगाया आरोप, दे डाली हमले की धमकी

Updated on 19-10-2024 03:08 PM
प्योंगयांग: कोरियायी प्रायद्वीप में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को एक विदेशी और शत्रु राष्ट्र बताया है। वहीं अब ड्रोन को लेकर तनाव बढ़ता दिख रहा है। शनिवार को उत्तर कोरिया ने दावा किया कि उसे अपनी राजधानी प्योंगयांग में एक तलाशी अभियान के दौरान दक्षिण कोरिया के एक ड्रोन के अवशेष मिले हैं। उत्तर कोरिया ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि इस महीने की शुरुआत में कथित घुसपैठ के पीछे उत्तर कोरिया की सेना का हाथ था।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें एक क्षतिग्रस्त विमान दिख रहा है, जिसके चौड़े, वी-आकार के पंख हैं। उसने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना और सरकारी सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त जांच से निष्कर्ष निकला है कि 13 अक्टूबर को मिला ड्रोन वैसा ही है, जैसा ड्रोन अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई सैन्य परेड में दिखाई दिया था।

उत्तर कोरिया ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी


उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर आरोप लगाया है कि उसने इस महीने तीन बार रात के समय प्योंगयांग के हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर उत्तर कोरिया का विरोध करने वाले पर्चे गिराए। उसने धमकी दी है कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह बलपूर्वक जवाब देगा। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्योंगयांग में कथित रूप से पाया गया ड्रोन संभवतः उन ड्रोन में से एक है जिनका उपयोग पर्चे गिराने के लिए किया गया था, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी और जांच की आवश्यकता है।

दक्षिण कोरिया ने साधी चुप्पी


मंत्रालय ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया इस बात से इनकार करता है कि विमान का इस्तेमाल पर्चे गिराने के लिए किया गया था तो यह दक्षिण कोरिया की सेना की ओर से उत्तर कोरिया के हवाई क्षेत्र में एक अन्य घुसपैठ की बात को स्वीकार करना होगा। उसने कहा कि अगर उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा अपनी क्षेत्रीय जमीन, हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र का एक और उल्लंघन किए जाने की पुष्टि करता है, तो इसे ‘युद्ध की घोषणा’ माना जाएगा और तत्काल जवाबी हमला किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की सेना ने ड्रोन संबंधी उत्तर कोरिया की रिपोर्ट पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.