तेजस्वी यादव नहीं लड़ने जा रहे राज्यसभा चुनाव, इन दो चेहरों में से एक पर लालू यादव का होगा दांव
Updated on
02-03-2026 03:26 PM
पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को लेकर लगातार रणनीति बन रही है। यहां तक कि रणनीति बदलते सियासी माहौल के साथ अपडेट भी की जा रही है। इसी बीच राजद की बैठक में ये तय हो गया है कि वो कम संख्याबल के बावजूद बिना लड़े हार नहीं मानने जा रही। चर्चा यहां तक कि तेजस्वी यादव खुद ही राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा पर NDA से दो बयान
तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर मोदी सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने बयान भी दे दिया। पहले चिराग पासवान और फिर सोमवार को गिरिराज सिंह। गिरिराज सिंह ने तो चुनौती देते हुए यहां तक कह दिया कि तेजस्वी यादव का मन बिहार की राजनीति से ऊब गया है। अगर उन्हें राज्यसभा चुनाव लड़ना है तो लड़ कर देख ही लें। इस बात को लेकर अब बिहार के सियासी गलियारे का माहौल गर्म हो गया है।
क्या सच में तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे?
यही सवाल हमारे मन में भी था कि क्या सच में ऐसा होने जा रहा है। इसको लेकर हमने महागठबंधन के अपने विश्वसनीय सूत्र से बात की। उन्होंने जो जानकारी दी वो चौंकाने वाली थी। हमारे सूत्र ने बताया कि राजद की बैठक में ऐसा कोई भी प्रस्ताव न आया और न पास हुआ। सीधे शब्दों में कहें तो तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव 2026 नहीं लड़ने जा रहे। ये पूरी की पूरी चर्चा ही बेसलेस यानी आधारहीन है। तेजस्वी अपनी वर्तमान जिम्मेदारी यानी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का ही निर्वहन करेंगे। सीधी बात ये कि तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव 2026 नहीं लड़ने जा रहे, ये सिर्फ तय नहीं बल्कि 100 फीसदी कन्फर्म है।
फिर राजद का कैंडिडेट कौन
अब सवाल ये है कि ऐसे में राजद का उम्मीदवार कौन होगा? ये सवाल बड़ा दिलचस्प है। राजद के दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दोनों ही सांसद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता हैं। ऐसे में लॉटरी किसी एक की ही लगेगी। उसमें भी जीत हासिल करने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने की बारी है, क्योंकि अपने महागठबंधन के संख्याबल के बूते राजद के लिए किसी एक को भी राज्यसभा पहुंचाना मुश्किल है?
इन दो नामों पर लालू तैयार
अब बारी इस बात की राजद का राज्यसभा कैंडिडेट कौन होगा। हमारे सूत्र ने बताया कि राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दो ही नाम रेस में हैं। पहले हैं भूमिहार समाज से आने वाले एडी सिंह यानी अमरेंद्रधारी सिंह। अमरेंद्रधारी सिंह पटना के पालीगंज के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे उम्मीदवार हैं प्रेमचंद गुप्ता.... लालू के अभी तक के करियर के सबसे करीबी। हमारे सूत्र तो बता रहे हैं कि इस रेस में प्रेमचंद गुप्ता का पलड़ा ही ज्यादा भारी नजर आ रहा है। हालांकि जल्द ही नॉमिनेशन होना है तो पूरी तस्वीर के साफ होने में ज्यादा देर नहीं है।
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…