पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ

Updated on 05-03-2026 02:16 PM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि भाजपा के दबाव में नीतीश को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया और अब अगला मुख्यमंत्री महज एक 'रबड़ स्टैम्प' होगा। तेजस्वी ने निशांत (नीतीश कुमार के बेटे) के राजनीति में आने का समर्थन करते हुए कहा कि जदयू के भीतर ही कुछ लोग भाजपा से मिलकर पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे पहले ही मुख्यमंत्री बदलने की भविष्यवाणी कर चुके थे और वर्तमान हालातों को देखते हुए उनकी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है।


नीतीश से तेजस्वी को सहानुभूति

RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, 'सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में NDA ने ये नारा दिया था कि '2025 से 30 फिर से नीतीश'। भाजपा और NDA के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार से तंत्र-मंत्र और पूरा सिस्टम लगाकर चुनाव हुआ। उस समय में भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को 'हाईजैक' कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे।'

बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने आगे कहा, 'हमने कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। भाजपा जिसके साथ भी रही है उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा OBC, दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है। वे (भाजपा) नहीं चाहते हैं कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो OBC या दलित की बात करता हो, वे तो कोई 'रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री' चाहते हैं।'

सेवा के लिए नीतीश को धन्यवाद कहा

बिहार की सत्ता परिवर्तन में तेजस्वी ने कहा, 'ये जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, ये जन भावनाओं के खिलाफ है। लोग भाजपा के चाल-चरित्र को जानते हैं। हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है लेकिन ज्यादातर हम विपक्ष में गए थे। 28 जनवरी 2024 में जब वे (JDU) हमारा साथ छोड़कर गए थे, तब भी हमने कहा था कि भाजपा जो है वो उन्हें समाप्त करेगी। हमारी पूरी सहानुभूति है उनके प्रति, उन्होंने बिहार की जो सेवा की, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद भी देना चाहते हैं।' दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनने जा रहे हैं। अचानक हुए इस फैसले से बिहार का फिजां पूरी तरह सियासी हो गया है। हालांकि, तेजस्वी ने निशांत कुमार के सियासी एंट्री का स्वागत किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
 26 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
 26 February 2026
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
 26 February 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
 25 February 2026
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्‍टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
 25 February 2026
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
 25 February 2026
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
 25 February 2026
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
 24 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…
Advt.