तेजा सज्‍जा की 'मिराई' ने पहले वीकेंड में बिखेरी चमक, 'एक चतुर नार' और 'लव इन वियतनाम' पस्‍त

Updated on 15-09-2025 01:13 PM
तेजा सज्‍जा की एक्‍शन-एडवेंचर फिल्‍म 'मिराई' ने अपने पहले वीकेंड में गजब की धूम मचाई है। कार्तिक गट्टमनेनी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने तीन दिनों में ही अपनी लागत का 73.75% हिस्‍सा वसूल लिया है। खास बात यह है कि मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्‍म की कमाई शनिवार और रविवार को हिंदी में भी बढ़ी है। दूसरी ओर, बीते शुक्रवार को इसी के साथ रिलीज बॉलीवुड की 'एक चतुर नार' पर सुस्‍ती छाई है, जबकि 'लव इन वियतनाम' पहले वीकेंड में ही डिजास्‍टर साबित हुई है।

सिनेमाघरों में 12 सितंबर को तीन और हिंदी फिल्‍में रिलीज हुई थीं। मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' को जहां समीक्षकों से दमकर तारीफ मिल रही है, पर बॉक्‍स ऑफिस पर इसका हाल बेहाल है। इसने पहले वीकेंड में महज 22 लाख रुपये कमाए हैं। उमेश शुक्‍ला के डायरेक्‍शन में बनी 'हीर एक्‍सप्रेस' का हाल भी बेहाल है। इसने पहले वीकेंड में 1.40 करोड़ का कारोबार किया है, जिसमें तीसरे दिन रविवार को 58 लाख रुपये का बिजनस हुआ है। इसके अलावा व्‍योम यादव-साची बिंद्रा स्‍टारर 'मन्‍नू क्‍या करेगा' भी डिजास्‍टर बनी है, जिसने तीन दिनों में 97 लाख रुपये कमाए हैं।

'मिराई' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 3

Sacnilk के मुताबिक, तेजा सज्‍जा, रितिका नायक, मांचु मनोज और श्र‍िया सरन स्‍टारर 'मिराई' इस वक्‍त सिनेमाघरों में सबसे बेहतर स्‍थ‍िति में है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने तीन दिनों में देश में 44.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें से हिंदी वर्जन में 8.05 करोड़ रुपये, तेलुगू में 35.40 करोड़, तमिल में 35 लाख, कन्‍नड़ में 22 लाख, और मलयालम में 13 लाख रुपये की कमाई हुई है। वर्ल्‍डवाइड इस फिल्‍म ने पहले वीकेंड में 69.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

फर्स्‍ट वीकेंड में 'मिराई' ने 'हनु मान' पछाड़ा

'मिराई' से आगे वीकडेज में भी उम्‍मीदें बंधी हैं। खासकर हिंदी वर्जन में, जहां पहले दिन 1.65 करोड़ कमाने के बाद इसने शनिवार को 3 करोड़ और रविवार को 3.40 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। खैर, रविवार को इसने चारों भाषाओं को मिलाकर देश में 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें सबसे अध‍िक 12.50 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। 'मिराई' एक साल पहले आई तेजा सज्‍जा की इसी जॉनर की ब्‍लॉकबस्‍टर 'हनु मान' से बेहतर कमाई कर रही है, जिसने पहले वीकेंड में 40.65 करोड़ कमाए थे।

'एक चतुर नार' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 3

दूसरी ओर, दिव्‍या खोसला और नील नितिन मुकेश की 'एक चतुर नार' की कमाई में भी शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह नाकाफी है। फिल्‍म ने तीन दिनों के पहले वीकेंड में 2.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। तीसरे दिन रविवार को 78 लाख रुपये की कमाई हुई है, जबकि एक दिन पहले शनिवार को 80 लाख और उससे पहले ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपये का कारोबार हुआ था। इस थ्र‍िलर कॉमेडी का बजट 25 करोड़ रुपये है।

'लव इन वियतनाम' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 3

अवनीत कौर और शांतनु माहेश्‍वरी की 'लव इन वियतनाम' साल 2025 की एक और सबसे बड़ी डिजास्‍टर साबित हुई है। इसने तीन दिनों के पहले वीकेंड में महज 21 लाख रुपये का टोटल कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का बजट 35 करोड़ रुपये है। इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 6 लाख रुपये, शनिवार को दूसरे दिन भी 6 लाख रुपये और रविवार को 9 लाख रुपये कमाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.