निजी कमेंट से चिढ़ाया... जसप्रीत बुमराह ने टेंबा बावुमा के कद का उड़ाया मजाक? कप्तान 3 रन पर आउट

Updated on 14-11-2025 12:53 PM
कोलकाता: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की शुरुआत तो अच्छी रही थी। एडन मार्करम और रियान रेकल्टन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई थी। लेकिन, इसके बाद मेहमान टीम की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। कप्तान टेम्बा बावुमा भी 3 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, कोलकाता टेस्ट मैच से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेम्बा बावुमा को कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं

जसप्रीत बुमराह ने टेम्बा बावुमा को क्या कहा

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने टेम्बा बावुमा को विकेटों के सामने फंसा लिया और एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की। लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद बुमराह डीआरएस के लिए अपने साथियों से बात करने लगे।

बातचीत के दौरान बुमराह साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को लेकर स्टंप माइक में कुछ कहते हुए सुनाई दिए। बुमराह ने बावुमा को लेकर कहा, बौना भी है। उनका यह कमेंट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। टीम इंडिया ने उस वक्त डीआरएस नहीं लिया था। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही बावुमा कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो हए। ध्रुव जुरेल ने उनका शानदार कैच लपका। बावुमा 3 रन बनाकर आउट हुए।

बुमराह ने साउथ अफ्रीका के ओपनर्स को किया आउट

साउथ अफ्रीका के ओपनर एडन मार्करम और रियान रिकेल्टन ने तेज शुरुआत की थी। दोनों तेज गति से रन बना रहे थे। लेकिन, जसप्रीत बुमराह ने दोनों ओपनर्स को अपने जाल में फंसा लिया। बुमराह ने 51 रन के स्कोर पर पहले रेयान रिकेल्टन को गजब बोल्ड मारा। इसके बाद अपने अगले ओवर में ही उन्होंने एडन मार्करम को भी फंसा लिया। मार्करम कीपर कैच आउट हुए। रिकेल्टन 23 तो मार्करम 31 रन बनाकर पविलियन लौट गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.