बेंगलुरु में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, पहला टेस्ट गंवाया, न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त

Updated on 20-10-2024 12:56 PM

नई दिल्ली. भारत और न्यजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पांचवे दिन रचिन रवींद्र और विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत दिला दी. न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले दिन खेल शुरू नहीं हो पाया था. क्योंकि पूरे दिन बारिश होती रही. टॉस जीतकर दूसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो वह 46 रन पर ही ऑल आउट हो गई.

भारत की ओर से कोई भी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका था. सबसे अधिक रन ऋषभ पंत ने 20 बनाए थे. कुल पांच खिलाड़ी 0 पर अपना विकेट दे बैठे थे. उसी दिन जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 180 रन बनाए. जिसमें डेवोन कॉन्वे के 91 रन की शानदार पारी शामिल थी.


रचिन रवींद्र का शतक


तीसरे दिन रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे. रवींद्र ने 157 गेंदों में 134 रन की पारी खेली और अंत तक खड़े रहे. अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के मारे. रचिन के अलावा टिम साउदी ने अपनी टीम के लिए कुल 65 रन की पारी खेली. इस शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में कुल 402 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए थे.


सरफराज-पंत की पारी पर फिरा पानी


फिर तीसरे ही दिन टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा और वे 52 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, जायसवाल ने 35 रन बनाए. इसके बाद विराट कहली ने भी अर्धशतक जड़ा और भारत के स्कोर को 231 तक पहुंचाया. चौथे दिन भारत के लिए सरफराज खान ने 150 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, पंत 99 पर आउट हुए. भारत ने दूसरी पारी में कुल 462 रन बनाए. इस तरह भारत न्यूजीलैंड के सामने 106 रन की ही लीड ले पाया.


107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांचवे दिन न्यूजीलैंड ने 0 रन से अपनी पारी की शुरुआत की. ओपनर डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम कुछ खास कमाल नहीं कर सके और वह कमश: 17 और 0 पर आउट हो गए. विल यंग और रचिन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.