60 फीसदी बढ़ी चाय की कीमत

Updated on 31-07-2020 06:45 PM
नई दिल्ली । असम में बाढ़ का असर चाय पर भी पड़ने लगा है। राज्य में चाय की थोक कीमत में 60 फीसदी तेजी आई है। इसकी खुदरा कीमत भी 20 फीसदी बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि नवरात्रि तक चाय की कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है। मांग कम होने के कारण चाय की दुकानें और कैफे अभी दाम बढ़ाने से परहेज कर रहे हैं लेकिन देर-सबेर उन्हें ऐसा करना ही पड़ सकता है। गुजरात टी एसोसिएशन के प्रेजिडेंट दिनेश कारिया ने कहा कि असम में चाय बागान मार्च में बंद हो गए थे जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। चाय की पत्तियां तोड़ने या कंसाइनमेंट ले जाने के लिए कोई था ही नहीं। टी स्टॉक की डिलीवरी अगर मार्च-जून के बीच तय समय पर न हो तो उसकी क्वालिटी खराब होने लगती है। लॉकडाउन की बंदिशों के कारण चाय बागानों में महिला कर्मचारी उपलब्ध नहीं थीं, जो मुख्य रूप से चाय की पत्तियां तोड़ती हैं। बाढ़ ने चाय उद्योग की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। पिछले 55 साल से चाय कारोबार से जुड़ी फैमिली के मनोज अनादकट का कहना है ‎कि  चाय की नीलामी 15 मार्च के आसपास शुरू होती है। चाय बागान 15 दिसंबर तक तीन महीने के लिए बंद हो जाते हैं ताकि नई फसल तैयार हो सके। इस साल सिलिगुड़ी में गार्डन टी वेरायटी के दाम 159 रुपए से उछलकर 241 रुपए हो गए। चाय की कई और किस्मों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर चाय की कीमत 60 से 70 फीसदी बढ़ी है। चाय के क्वालिटी चेक करने के लिए भी इस बार वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं जा सके और वहां से जो तस्वीरें भेजी गई थी, उनसे ही काम चलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस साल चाय के उत्पादन में 20 फीसदी कमी आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्‍ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने की कीमत अब 98,000 रुपये के पार चली गई है। दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोना 98,170…
 19 April 2025
मुंबई: अमेरिका के टैरिफ से दुनिया भर की अर्थव्यस्था परेशान है। लेकिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर इसका कोई असर अभी तक नहीं दिखा है। बीते 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह…
 19 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं, इससे करदाताओं पर अनुपालन का बोझ…
 19 April 2025
नई दिल्ली: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब ग्राहकों को पॉपुलर मर्चेंट वेबसाइट्स पर अपना पसंदीदा या सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आईडी सेव करने…
 19 April 2025
नई दिल्ली: भारत के कई बड़े बैंक अब बचत खातों पर ब्याज दरें घटा रहे हैं ताकि बैंक अपनी कमाई को बढ़ा सकें। पिछले कुछ हफ्तों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस…
 19 April 2025
नई दिल्ली: सरकार ने चीन से आ रहे घटिया सामान और सस्ते आयात से ग्राहकों को बचाने के लिए कदम उठाया है। लेकिन इससे एक दिक्कत हो गई है। सरकार के इस कदम…
 19 April 2025
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी BluSmart मुश्किल में है। लोन फर्जीवाड़ा केस में सेबी के एक्शन के बाद ब्लूस्मार्ट ने अपनी सेवाओं को बंद कर दी हैं। सेबी ने ग्रीन…
 19 April 2025
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह कटौती कुछ खास समय के लिए की गई एफडी पर…
 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
Advt.