डीमर्जर होते ही टाटा मोटर्स पर मंडराया 'बाहर' होने का खतरा, इंडिगो को मिल सकती है जगह
Updated on
18-11-2025 02:28 PM
नई दिल्ली:टाटा मोटर्स पर एक बार फिर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हाल में कंपनी का डीमर्जर हुआ है और कमर्शियल वीकल बिजनेस अलग होने से कंपनी का मार्केट कैप बंट गया है। टाटा मोटर्स के कमर्शियल वीकल डिवीजन का मार्केट कैप 1.19 लाख करोड़ रुपये है जबकि पैसेंजर वीकल यूनिट का बाजार मूल्य 1.37 लाख करोड़ रुपये है। टाटा मोटर्स 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के मूल घटकों में शामिल है। हालांकि कंपनी पहले भी सेंसेक्स से बाहर हो चुकी है।
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने टाटा मोटर्स को सेंसेक्स से बाहर होना पड़ सकता है जबकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को इंडेक्स में जगह मिल सकती है। इसका मार्केट कैप 2.27 लाख करोड़ रुपये है। दिसंबर रिव्यू की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है। टाटा मोटर्स इससे पहले दिसंबर 2019 में भी सेंसेक्स से बाहर हुई थी और दिसंबर 2022 में इसे फिर से इंडेक्स में जगह मिली थी।
सेंसेक्स का इतिहास
सेंसेक्स 1 जनवरी, 1986 को लॉन्च हुआ था। इसके 30 स्टॉक्स में से केवल 3 स्टॉक ही लगातार इसमें बने हुए हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी शामिल हैं। साथ ही लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी बने हुए हैं। हालांकि ये कई बार अंदर-बाहर हुए हैं। नेस्ले को जून में बाहर होना पड़ा था। मंगलवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स में कारोबार के दौरान 7.3 फीसदी गिरावट आई। अंत में यह 4.83 फीसदी गिरावट के साथ 372.7 रुपये पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…