स्विट्जरलैंड में लग सकता है जानवरों पर दवाओं की टेस्टिंग पर प्रतिबंध

Updated on 17-02-2022 09:21 PM

ज़्यूरिख आप में से कई लोगों ने हॉलीवुड फिल्मप्लैटनेट ऑफ एप्सदेखी होगी। इस फिल्म में चिंपैंजी पर दवाओं की जांच की जाती है, जिसकी वजह से एक चिंपैंजी में कुछ बदलाव होते हैं और वह इंसानों की तरह बात करने लगता है। इसके बाद वह इंसानों के खिलाफ खड़ा हो जाता है। इसके लिए वह जानवरों की सेना तैयार कर लेता है।

वह जानवरों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए इनसानों के विरुद्ध लामबंदी शुरू कर देता है। इसी तरह फिल्मडीप ब्लू सी’  में दवाओं के असर की वजह से एक शार्क मछली अपनी सीमा से ज्यादा घातक हो जाती है। हाल ही में आई वेबसीरिजह्यूमनमें जब इंसानों पर वैक्सीन के ट्रायल किए जाते हैं, तो उन्हें गिनीपिग बताया जाता है। यह तो रही रील लाइफ की बात, रियल लाइफ में भी इंसान सदियों से जानवरों पर दवा बनाने का प्रयोग करते रहे हैं।

स्विट्जरलैंड ऐसी जांच पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बनने वाला है। यहां की जनता, जानवरों की जांच पर प्रतिबंध को लेकर अपना मत देगी। देश के दवा क्षेत्र से विरोध होने के बावजूद इस अभियान में जुटे लोगों ने चूहों और अन्य जानवरों पर जांच और दूसरे प्रयोगों की रोक के लिए स्विटजरलैंड की प्रत्यक्ष लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत वोट देने के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। हालांकि, रोश और नोवार्टिस जैसी बड़ी कंपनियों का कहना है कि नई दवा को विकसित करने के लिए इस तरह के शोध की बेहद जरूरत होती है। वहीं विरोध करने वाले और जानवरों पर जांच को प्रतिबंधित करने का समर्थन करने वालों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और अनैतिक है। सरकारी आंकडों के मुताबिक 2020 में स्विस प्रयोगशालाओं में करीब 5 लाख जानवर मारे गए। देश की करीब 68 फीसदी जनता ने इस प्रतिबंध का विरोध किया है। ऐसे में नए कानून के पारित होने की संभावना कम ही है।

इससे पहले 2013 में भारत ने सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण के लिए जानवरों पर होने वाली जांच पर प्रतिबंध लगाया था। इस तरह भारत, दक्षिण एशिया का पहला देश था जिसने इस तरह का प्रतिबंध लागू किया था। यहां पर दवाओं की जांच के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हालांकि, अब भारत जानवरों की जगह अंगों पर चिप लगाकर जांच करने वाली तकनीक पर शोध कर रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक तकनीक के विकास के साथ प्रयोगशाल में इंसानी ऊतको के संस्करण को विकसित करने पर काम चल रहा है, जो मानव रोग पर होने वाली जांच के लिए जानवरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.