स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी... केंद्रीय दल के दौरे से पहले भोपाल की 80 गलियों का कायाकल्प, बच्चों के लिए बनेंगे गेम जोन

Updated on 11-05-2026 06:03 PM

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर की स्वच्छता की जांच करने के लिए केंद्रीय दल अगले सप्ताह शहर में आ सकता है। सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना को देखते हुए निगम ने सभी जोन में सफाई व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए शहर की करीब 80 संकरी और पिछली गलियों को साफ-सुथरा और आकर्षक सार्वजनिक स्थानों में बदला जाएगा। शहर की स्वच्छता के हाल देखने के लिए आने वाली टीम इस बार सिर्फ हिस्सों में नहीं, बल्कि शहर के सभी 85 वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। इसको देखते हुए निगम प्रशासन ने भी कमर कस ली है और निगम प्रशासन शहर की उपेक्षित पिछली गलियों को नई पहचान देने में लगा हुआ है।

कचरा घर नहीं, बच्चों के खेलने की जगह बनेंगी गलियां

इनमें से कई गलियां तो ऐसी हैं, जहां आसपास के रहवासी ही कचरा फेंक देते हैं। ऐसे में अब इन गलियों की दशा को सुधारा जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि शहर की 80 पिछली और संकरी गलियों में अब तक 50 से अधिक गलियों का कायाकल्प किया जा चुका है। इन गलियों में तीन रंग के कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं, दीवारों के साथ ही सड़क पर पेंटिंग बनाई जा रही हैं। साथ ही पौधारोपण और सुंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों पर बनाई जाने वाली पेंटिंग में सांप-सीढ़ी और लूडो जैसे गेम्स की आकृतियां बनाईं जा रही हैं, ताकि यह गलियां कचरा फेंकने की जगह न रह कर बच्चों के खेलने की जगह बन सकें।

आयुक्त की सख्त चेतावनी: लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन खुद सफाई अभियान की मॉनिटरिंग कर रही हैं और लगातार सुबह विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट (सीटीयू) में गंदगी या खराब सफाई व्यवस्था मिली, तो संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक से पहले आयुक्त ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण कर नोडल अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट के निर्देश दिए। नगर निगम ने 21 जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 85 वार्डों में विशेष निगरानी टीमें तैनात की हैं। सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए करीब 106 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन होने पर पुरस्कार सीधे जमीनी स्तर पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को दिए जाएंगे। पहले यह प्रोत्साहन राशि सलाहकार एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों को मिलती थी। निगम का मानना है कि इससे सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। - संस्कृति जैन, आयुक्त, नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.