'सनी संस्‍कारी...' धीरे-धीरे ना कर दे बड़ा खेल! मंगलवार को नहीं चली 'जॉली' की वकालत, जानिए OG का हाल

Updated on 08-10-2025 02:32 PM
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर एक ओर जहां 'कांतारा चैप्‍टर 1' ने छह दिनों ही 290.25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं गुरुवार, 2 अक्‍टूबर को इसी के साथ रिलीज हुई 'सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी' धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन मजबूती से आगे बढ़ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को वरुण धवन और जान्‍हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी की कमाई में आंश‍िक ग‍िरावट दर्ज की गई है। जबकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' के बिजनस में थोड़ा उछाल आया है। हालांकि, यह फिर भी लाखों में समिट गई है। इन सब के बीच, पवन कल्‍याण और इमरान हाशमी की 'दे कॉल हिम ओजी' को घाटा उठाना पड़ा है। इसकी बड़ी वजह ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म है, जो तेलुगू वर्जन में भी अच्‍छी कमाई कर रही है।

ऐसा लग रहा है कि ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्‍टर 1' साल 2025 की पहली 1000 करोड़ी फिल्‍म बन सकती है। जी हां, छह दिनों में ही इसने वर्ल्‍डवाइड 413 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि बुधवार को 7वें दिन यह बड़ी आसानी से देश में 300 करोड़ क्‍लब और हिंदी वर्जन में भी 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी। मंगलवार को, 'कांतारा चैप्‍टर 1' ने देश में 33.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से हिंदी में 11 करोड़ रुपये, कन्‍नड़ वर्जन से 13 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4.75 करोड़, तमिल में 2.5 करोड़ और मलयालम में 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, Sacnilk के मुताबिक, शशांक खेतान के डायरेक्‍शन में बनी 'सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी' ने छठे दिन 3.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह छह दिनों में इसने 36.25 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जाहिर तौर पर, 'कांतारा चैप्‍टर 1' के आगे यह कमाई कहीं नहीं ठहरती है। लेकिन वरुण धवन की इस फिल्‍म का बजट 80 करोड़ रुपये है। जबकि इस शुक्रवार को कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ऐसे में यदि 'सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी' यह धीमी रफ्तार भी कायम रख पाती है, तो लागत वसूलकर एवरेज फिल्‍म का टैग कमा सकती है

'जॉली एलएलबी 3' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 19

सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दूसरी बिसात, 'जॉली एलएलबी 3' अब ठंडे बस्‍ते में है। रिलीज के 19वें दिन मंगलवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले सोमवार को 60 लाख रुपये की कमाई हुई थी। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' का बजट 120 करोड़ रुपये है, जबकि इसने 19 दिनों में देश में 109.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आगे वीकेंड पर यदि यह जोर लगाए तो अपनी लागत को वसूलने का दम जरूर रखती है

'दे कॉल हिम ओजी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 13

इन सब के बीच, पवन कल्‍याण और इमरान हाशमी की 'दे कॉल हिम ओजी' है, जिसे 'कांतारा चैप्‍टर 1' का दंश झेलना पड़ रहा है। मूल रूप से कन्‍नड़ में बनी ऋषभ शेट्टी की इस फिल्‍म ने छह दिनों में तेलुगू वर्जन से 27.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इन्‍हीं छह दिनों में 'दे कॉल हिम ओजी' ने 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी सिनेमाघरों में दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर है। असल समस्‍या ये है कि OG की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है और इसने 13 दिनों में 185.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि इसका बजट 250 करोड़ रुपये है। मंगलवार को पवन कल्‍याण की फिल्‍म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 1.65 करोड़ का था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.