20 साल पुराने कंकाल और चार्ट के भरोसे छात्र, पिछड़ रही एमबीबीएस की पढ़ाई

Updated on 08-07-2026 01:11 PM

भोपाल। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई आज भी पुराने और जर्जर उपकरणों के भरोसे चल रही है। खासकर एनाटॉमी जैसे सबसे जरूरी विषय के लिए कॉलेजों में आधुनिक उपकरणों की भारी कमी है।

एमबीबीएस का नया सत्र अगस्त से शुरू हो जाएगा, लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों के तहत अनिवार्य 3डी मॉडल, सिमुलेटर और डिजिटल डिसेक्शन टेबल कई कॉलेजों में अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

काॅलेजों में नहीं आधुनिक उपकरण

नतीजा यह है कि छात्र 20 साल पुराने कंकाल और चार्ट से ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के अलावा जबलपुर, सागर, इंदौर, रीवा, रतलाम, विदिशा और ग्वालियर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में यही स्थिति है।जीएमसी के द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश तिवारी ने कहा कि क्लास में सर थ्योरी तो नए तरीके से पढ़ाते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल के लिए हमारे पास सिर्फ पुराने कंकाल और पोस्टर हैं। डिजिटल डिसेक्शन टेबल होती तो शरीर के अंगों को 3डी में समझना आसान हो जाता। इससे सर्जरी की समझ भी बेहतर बनती।
रीवा मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने बताया कि हमारे यहां सिमुलेटर नहीं है। सिर्फ किताब और पुराने मॉडल देखकर पढ़ना पड़ता है। एनएमसी ने कहा है कि बिना आधुनिक उपकरणों के ट्रेनिंग अधूरी रहती है। रिसर्च के लिए भी सुविधाएं नहीं हैं।

अब जारी हुआ टेंडर, जल्द मिलेंगे नए उपकरण

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा आपूर्ति निगम यानी एमपीपीएचएससीएल ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.