स्कॉटलैंड और आयरलैंड में इओविन तूफान से तबाही:190 kmph की रफ्तार से चल रही हवाएं

Updated on 25-01-2025 01:52 PM

आयरलैंड और स्कॉटलैंड के 28 शहरों में तूफान ‘इओविन’ तबाही मचा रहा है। इस दौरान कई जगहों पर 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर सबसे खतरनाक ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने 2011 के बाद से पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान की वजह से पूरे देश में ट्रेन और ट्रैफिक सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। खतरे को देखते हुए स्कूलों और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

बीबीसी के मुताबिक आयरलैंड में सबसे ज्यादा तूफान का असर पड़ा है। यहां पर 7.25 लाख घर-दुकानों में बिजली नहीं है। वहीं, उत्तरी आयरलैंड में 2.80 लाख, स्कॉटलैंड में 1 लाख और वेल्स में 5 हजार घरों में बिजली नहीं है।

मौसम विज्ञान ने अलग-अलग इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है-

  • रेड अलर्ट: उत्तरी आयरलैंड के सभी छह काउंटियों के लिए।
  • एम्बर अलर्ट: उत्तरी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अधिकांश में।
  • येलो अलर्ट: ईस्ट मिडलैंड्स, इंग्लैंड के पूर्वी भाग, लंदन
  • येलो अलर्ट (बर्फबारी): स्कॉटलैंड के सेंट्रल एरिया में।
  • येलो अलर्ट(बारिश): इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम, वेल्स में।

शनिवार तक थमेगा तूफान 

मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान ‘इओविन’ एक उष्णकटिबंधीय साइक्लोन है। अंटलांटिक महासागर में बना ये साइक्लोन लगातार तेज हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ घंटों कि तेज हवाओं, भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि तूफान शनिवार तक मैनलैंड से दूर चला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.