ब्रिटिश PM​​​​​​​ बनने के बाद स्टार्मर पहली बार यूक्रेन पहुंचे:जेलेंस्की से करेंगे 100 साल का समझौता, कहा- यूक्रेन की मदद में कमी नहीं आने देंगे

Updated on 17-01-2025 02:25 PM

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद कीर स्टार्मर गुरुवार को पहली बार यूक्रेन की यात्रा पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने 2022 से लेकर अब तक युद्ध में मारे गए यूक्रेनी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस यात्रा को लेकर ब्रिटिश सरकार कहना है कि PM स्टार्मर यूक्रेन के साथ सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए 100 साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते में डिफेंस, साइंस, एनर्जी और व्यापार समेत कई मुद्दे शामिल होंगे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता सिर्फ आज के बारे में नहीं है, बल्कि इसमें आने वाली सदी में भी दोनों देशों के निवेश की बात की गई है। स्टार्मर की यात्रा के दौरान भी रूस ने कीव में ड्रोन अटैक किए, जिसे यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया।

2023 में विपक्षी नेता के तौर पर यूक्रेन गए थे

स्टार्मर ने 2023 में विपक्षी नेता के तौर पर यूक्रेन का दौरा किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद वो दो बार 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का आधिकारिक निवास) में जेलेंस्की से मुलाकात कर चुके हैं।

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि वो ब्रिटिश प्रधानमंत्री से युद्ध विराम समझौते की निगरानी करने के लिए यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती पर भी चर्चा करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस तरह का प्रस्ताव दे चुके हैं।

2022 के बाद से ब्रिटेन ने की 16 अरब डॉलर की मदद

2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रिटेन ने यूक्रेन को 16 अरब डॉलर (1.38 लाख करोड़ रुपए) की मदद दी है। इसके साथ ही ब्रिटेन ने यूक्रेन के 50 हजार से ज्यादा सैनिकों को ट्रेनिंग दी है। स्टार्मर एक फिर यूक्रेन की मदद के लिए 49 मिलियन डॉलर (करीब 4 हजार करोड़) की मदद का ऐलान कर सकते हैं।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण (20 जनवरी) से पहले जेलेंस्की लगातार अपने सहयोगी देशों के साथ साझेदारी को और ज्यादा मजबूत करने में लगे हैं। ट्रम्प लगातार यूक्रेन को फंडिंग देने के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

ट्रम्प अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान भी एक दिन में यूक्रेन वॉर खत्म कराने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी। युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को करीब 63 अरब डॉलर (5.45 लाख करोड़ रुपए) की मदद दे चुका है।

पूर्वी यूक्रेन में दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी

यूक्रेन की पूर्वी बॉर्डर के अलग अलग इलाकों में दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेनी सेना बड़े पैमाने पर सैनिकों की कमी से जूझ रही है। वहीं रूस पर अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाकर खार्किव और डोनेट्स्क के इलाकों में आगे बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ यूक्रेनी एयर फोर्स का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश के अलग अलग इलाकों में रूसी सेना के 11 ड्रोन को मार गिराया है। इसके अलावा रूस के कुर्स्क इलाके में भी रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है।

पिछले साल अगस्त में यूक्रेन ने कुर्स्क प्रांत पर हमला कर 1376 स्क्वेयर किमी जमीन कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में रूस ने इस इलाके में हजारों नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को तैनाती की थी, जिसके बाद यूक्रेनी सैनिक आगे नहीं बढ़ पाए। अब रूस फिर से इलाके पर कंट्रोल के लिए ऑपरेशन चला रहा है।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.