स्पेस मिसाइल, स्टील्थ जेट, सुपरकैरियर... जापान ने चीन के खिलाफ खोला खजाना, खर्चेगा 58 बिलियन डॉलर

Updated on 06-09-2024 05:12 PM
टोक्यो: जापान ने चीन का मुकाबला करने के लिए अपने सैन्य बजट में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है। इसके लिए जापानी रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 58 बिलियन डॉलर के अब तक के अपने सबसे बड़े बजट का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से, जापान वर्ष 2025 की शुरुआत में रक्षा श्वेत पत्र और रक्षा निर्माण कार्यक्रम में बताई गई योजनाओं को लागू करने की कोशिश करेगा। यह बजट जापान को इंडो-पैसिफिक में खुद को और अपने आस-पास के मित्र देशों की रक्षा करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार करेगा।

2027 तक जीडीपी का 2% खर्च करेगा जापान


सैन्य बजट में इस अनुमानित वृद्धि के साथ जापान 2027 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2 प्रतिशत खर्च करने के लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करेगा। हालांकि, इस बजट को अभी कैबिनेट से बजटीय अनुमोदन की आवश्यकता है। वर्तमान में जापान का सैन्य बजट जीडीपी का 1.4% है। चूंकि जापान की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर लगभग 1% है, इसलिए इसे अपने नाटो और एशियाई सहयोगियों के लिए अमेरिका द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगले तीन वर्षों में बजटीय आवंटन में अभी भी भारी वृद्धि की आवश्यकता होगी।

जापान को किससे सबसे ज्यादा खतरा


जापानी रक्षा मंत्रालय के श्वेत पत्र में चीन, रूस और उत्तर कोरिया को देश के लिए खतरा बताया गया है। चीन-रूस और उत्तर कोरिया-रूस की जुगलबंदियों को भी जापान के लिए खतरा माना गया है। अमेरिका की अपनी पिछली यात्रा के दौरान, निवर्तमान प्रधानमंत्री किशिदा ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि जापान अब न केवल एक क्षेत्रीय भागीदार होगा, बल्कि अमेरिका के सहयोगी के रूप में वैश्विक जिम्मेदारियां भी निभाएगा। इसका मतलब है कि यूक्रेन और ताइवान में, जापान अमेरिकी उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए अधिक काम करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.