सपा बोली- गोली मारने वाले को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों, आरोप- धीरेंद्र शास्त्री ने शालिगराम के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन; इन्हें भी आरोपी बनाया जाए

Updated on 17-07-2026 12:13 PM
भोपाल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फायरिंग के आरोपी शालिगराम गर्ग को विशेष सुविधा दी जा रही है। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की।

मनोज यादव ने कहा कि छतरपुर जिले के कोंडा गांव में फायरिंग और मारपीट के आरोपी शालिगराम गर्ग को पुलिस निजी इनोवा कार से जेल ले गई। उनका आरोप है कि शालिगराम गर्ग का क्षेत्र में आतंक है और बागेश्वर धाम से जुड़ी कई जमीनें और संपत्तियां उनके नाम पर हैं।

मनोज यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई के नाम पर जमीन और संपत्तियां खरीदी हैं। इन संपत्तियों और धन के स्रोत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शालिगराम गर्ग लोगों को डरा-धमकाता है। खुलेआम गोली चलाता है और पिस्टल लेकर घूमता है।

धीरेंद्र शास्त्री को भी जांच में शामिल करने की मांग

मनोज यादव ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यह कहकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते कि पिछले दो साल से उनका अपने भाई से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच के दायरे में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें भी आरोपी बनाया जाए। मामले के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को पहचान, प्रभाव या रसूख के आधार पर विशेष सुविधा नहीं मिलनी चाहिए।

मनोज यादव ने कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज यादव ने कहा कि कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, पीसी शर्मा, लखन पटेल, तरुण भनोट और अजय टंडन समय-समय पर धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेते रहे हैं। आज उन नेताओं की राजनीतिक स्थिति सबके सामने है।

शालिगराम ने अपने साथियों के साथ मारी थी गोली

दरअसल, छतरपुर पुलिस ने शालिगराम समेत 4 लोगों पर जमीन विवाद में मोतीलाल कुशवाहा नाम के युवक को गोली मारने का आरोप में गिरफ्तार किया है। शालिगराम और अंकित मिश्रा को बुधवार शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपी अब भी फरार हैं। घायल मोतीलाल कुशवाहा राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव का रहने वाला है।

मोतीलाल ने पुलिस को बताया था- शालिगराम गर्ग मेरी जमीन छीनना चाहते हैं। वे सतीश सिंह घोष, तुलसी मिश्रा, अंकित मिश्रा, आशीष और दूसरे साथियों के साथ मंगलवार सुबह मेरे घर पहुंचे। मुझे घर से बाहर खींच लाए। सभी ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद शालिगराम ने तीन-चार राउंड फायर किया। एक गोली मेरे सीने में लगी।

वकील ने आरोप लगाते हुए जारी किया था वीडियो

बुधवार सुबह स्थानीय वकील बृज किशोर पांडे ने फेसबुक पोस्ट और वीडियो जारी किया था। उन्होंने वीडियो में शालिगराम से जमीन विवाद होने की बात कही थी। दावा किया कि इसकी सूचना पहले ही राजनगर थाना प्रभारी को देकर घटना की आशंका जताई थी।

जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे थे आरोपी

पांडे ने कहा- खसरा नंबर 683 की जमीन मेरे पिता आशाराम पांडेय के नाम दर्ज है। 17 जून 2026 को बुवाई के लिए ट्रैक्टर से जुताई कराई गई थी। इसके बाद शालिगराम गर्ग, उनके भाई लोकेश गर्ग, अखिलेश गर्ग और अन्य लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे।

उन्होंने रात में ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर गड्ढे और टीले बनाए। जबरन बाउंड्री बनाना शुरू कर दिया। मामले में 14 अप्रैल 2026 को लिखित शिकायत और ऑनलाइन ई-एफआईआर नंबर 921318048260004 की गई थी, लेकिन पुलिस ने FIT दर्ज नहीं की थी।

इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं कि जमीन पर कब्जा करके रहेंगे। प्रशासन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पांडे ने आशंका जताई है कि यदि उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एडवोकेट पांडे बोले- जबरन जमीन हड़पना चाह रहे

एडवोकेट बृज किशोर पांडे ने बताया कि उनका गांव कोड़ा, धीरेंद्र शास्त्री के गांव गढ़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर है। बागेश्वर धाम की 'बागेश्वर जन सेवा समिति' की गौशाला के पीछे उनके परिवार के पांच सदस्यों- आशाराम पांडे, शोभाराम पांडे, ममता पांडे, टीकाराम पांडे और रामबहादुर पांडे के नाम करीब 15 एकड़ जमीन दर्ज है।

पांडे का कहना है कि उन्हें कई बार बागेश्वर धाम बुलाकर जमीन बेचने के लिए कहा गया, लेकिन परिवार ने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं। उनका यह भी दावा है कि कोड़ा गांव में गौशाला, कैंसर अस्पताल और अन्य निर्माण कार्यों के चलते आसपास की जमीनें हासिल करने की कोशिश की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.