कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में पेरू को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

Updated on 20-07-2020 04:46 PM
जोहानिसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में दुनिया का पांचवा देश बन गया है। यहां संक्रमण के मामले 3,50,879 पर पहुंच गए हैं। देश में शनिवार को संक्रमण के 13,285 नए मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 3,50,879 हो गए हैं। संख्या के मामले में दक्षिण अफ्रीका ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है।
संक्रमण के पुष्ट मामलों में अब भी अमेरिका सबसे आगे हैं इसके बाद ब्राजील, भारत और रूस का नाम आता है। इस सूची में पांचवा नाम दक्षिण अफ्रीका का जुड़ गया है। गौरतलब है कि दुनिया के अन्य स्थानों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण अफ्रीकी महाद्वीप में काफी देर से पहुंचा। इस लिहाज से अधिकारियों को संक्रमण से निपटने की तैयारी का काफी वक्त मिला। किसी भी अन्य क्षेत्र के मुकाबले अफ्रीका में स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के संसाधन बेहद सीमित हैं।
इसके चलते दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मरीजों का उपचार करने में सरकारी अस्पतालों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देश में संक्रमण से 4,948 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन साउथ अफ्रीकन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि छह मई से सात जुलाई के बीच देश में 10,944 मौत हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.