कुछ जलनखोर लोग मुझे बदनाम करके... विजय सेतुपति की यौन शोषण के आरोपों पर दो टूक, दर्ज करवाई शिकायत

Updated on 31-07-2025 03:07 PM
साउथ फिल्म स्टार विजय सेतुपति पर हाल ही कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप लगा, जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है। विजय पर राम्या मोहन नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि विजय सेतुपति ने एक लड़की का यौन शोषण किया था, और उसे वह बहुत करीब से जानती है। इस पर विजय सेतुपति बिफर गए हैं और आरोपों को 'फर्जी' बताया है।

विजय सेतुपति ने यौन शोषण के आरोपों को 'फर्जी' और 'घटिया' बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में कर दी है।

विजय सेतुपति बोले- इस तरह के गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते

विजय सेतुपति ने 'डेकेन क्रॉनिकल' से बातचीत में कहा, 'जो भी मुझे थोड़ा भी जानता है, वह इस पर हंसेगा। मैं खुद को भी जानता हूं। इस तरह के गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त परेशान हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि छोड़ो इसे।'

'7 साल से ऐसे कैंपेन झेल रहा हूं, कोई असर नहीं पड़ा'

विजय सेतुपति ने आगे कहा, 'यह औरत जाहिर तौर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रही है। इससे उसको कुछ मिनट की शोहरत मिल गई, आनंद लेने दो। हमने साइबर क्राइम में शिकायत कर दी है। मैं 7 साल से इस तरह के कानाफूसी अभियानों का सामना कर रहा हूं। मेरे बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ाई गईं। इस तरह के आरोपों का मुझ पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा है। और कभी नहीं पड़ेगा।'

'कुछ जलनखोर सोचते हैं मुझे बदनाम करके मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं'

विजय सेतुपति ने यह भी कहा कि आज के जमाने में कोई भी किसी के भी बारे में कुछ भी कह देता है। उन्होंने अंदेशा जताया कि शायद उन पर यौन शोषण और कास्टिंग काउच के आरोप उनकी नई फिल्म Thalaivan Thalaivii के कारण लगाए गए हैं, जो हिट हो गई है। विजय सेतुपति ने कहा, 'मेरी नई फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। शायद कुछ जलनखोर लोग सोचते हैं कि मुझे बदनाम करके वो मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा नहीं होता। आजकल कोई भी किसी के बारे में कुछ भी कह सकता है। कोई रोक-टोक नहीं है। बस सोशल मीडिया पर एक अकाउंट चाहिए, और आप बिना किसी डर के जो मन में आया लिख सकते हैं।'

क्या है विजय सेतुपति का कास्टिंग काउच मामला, क्या लगाए आरोप?

मालूम हो कि हाल ही राम्या मोहन नाम की महिला ने हाल ही X पर एक पोस्ट लिखा था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है और अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया गया है। इसके बाद से लोगों को भी लग रहा है कि विजय सेतुपति पर लगाए आरोप फर्जी हैं।

पोस्ट में महिला ने लिखा था, 'कॉलीवुड में ड्रग और कास्टिंग काउच का कल्चर कोई मजाक नहीं हैं। मैं एक लड़की को जानती हैं, जो अब एक जाना-माना चेहरा है, उसे ऐसी दुनिया में घसीटा गया, जो उसने कभी सोची भी नहीं थी। अब वह रीहैब सेंटर में है। ड्रग्स, मानसिक शोषण और ट्रांसजेक्शनल शोषण को इंडस्ट्री का 'नॉर्म' बताकर छुपाया जाता है। विजय सेतुपति ने उसे 'कारवां फेवर' के लिए 2 लाख और 'ड्राइव' के लिए 50 हजार रुपये ऑफर किए थे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.