जॉनी वॉकर, ग्लेनफिडिच और ग्रे गूज जैसे महंगे ब्रांड्स की तस्करी; भोपाल में 4 लग्जरी कारों से बरामद हुईं 750 बोतलें, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Updated on 23-07-2026 11:52 AM
भोपाल । राजधानी में अवैध विदेशी शराब के बड़े नेटवर्क का आबकारी विभाग ने पर्दाफाश करते हुए इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। करीब 20 दिनों तक चली गोपनीय निगरानी और "आठ पेटी" शराब का आर्डर देकर बिछाए गए जाल के बाद विभाग ने एक संगठित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

कार्रवाई में करीब 750 बोतल प्रीमियम विदेशी शराब बरामद हुई है।

तस्करों के द्वारा हरियाणा, आगरा के रास्ते ग्वालियर होते हुए भोपाल तक अवैध शराब मंगवाई जाती थी।टीम ने गिरोह का सरगना राहुल यादव, उसकी पत्नी प्रीति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक अन्य सहयोगी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खरीददान बनकर पकड़ा

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी पूर्व में बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार हो चुका है तस्कर राहुल यादव जेल से छूटने के बाद दोबारा से बड़े स्तर पर अवैध शराब की तस्करी कर रहा है।
इस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने अपने दो अधिकारियों को खरीदार के तौर पर तस्कर के पीछे लगाया। जिन्होंने तस्कर को आठ पेटी शराब का ऑर्डर दिया था। जिसके अनुसार वह मंगलवार को गांधीनगर स्थित पंचवटी कॉलोनी में चार पहिया वाहन से अवैध शराब लेकर पहुंचा।

सादा कपड़ों में पहुंचे आबकारी अधिकारी

जहां सादा कपड़ों में तैनात आबकारी अधिकारियों ने तस्कर राहुल यादव को धर दबोचा और उसकी कार से करीब 81 बल्क लीटर अवैध अयातित शराब बरामद की है।टीम आरोपी को उसके घर घर त्रिलंगा विकास कुंज लेकर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान तीन चार पहिया वाहन से 411 बल्क लीटर शराब बरामद की है।
इसी तरह उनके एक अन्य सहयोगी चंचल साहू के मकान से तलाशी के दौरान 54 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि उनका एक सहयोगी कार्रवाई की भनक लगते ही घर से फरार हो गया था।इस तरह टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 750 बोतल अवैध अायातित शराब बरामद की है।

गिरोह करता था प्रीमियम विदेशी ब्रांडों की तस्करी

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह केवल प्रीमियम विदेशी ब्रांडों की तस्करी करता था। जब्त शराब में जानी वाकर रेड लेबल, गोल्ड लेबल, डबल ब्लैक, ग्लेनफिडिच, द सिंगलटन, बाम्बे सैफायर, ग्रे गूज, जैमसन, स्मरनाफ़ और मैजिक मोमेंट्स जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। इनमें स्काटलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड, फ्रांस और रूस में विकसित ब्रांड शामिल हैं।

आबकारी को मिले अहम सुराग, होगा बड़ा खुलासा

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया की टीम ने बड़ी मात्रा में विदेश की महंगी अवैध शराब बरामद की है। तस्कर दंपती व उनके साथियों से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं, जिससे एक बड़े शराब तस्कर गिरोह के खुलासा होने की उम्मीद है। टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.