ऑस्ट्रेलिया की संसद में किंग चार्ल्स के खिलाफ नारेबाजी:सांसद बोलीं- आप राजा नहीं हमारे लोगों के हत्यारे

Updated on 22-10-2024 02:20 PM

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स का विरोध का सामना करना पड़ा है। किंग चार्ल्स सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देने पहुंचे थे। इस दौरान एक मूलनिवासी सीनेटर ने उनके विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि आप हमारे राजा नहीं है।

सीनेटर लीडिया थॉर्प ने कहा, आप हत्यारे हैं आपने हमारे लोगों का नरसंहार किया है। इस दौरान लीडिया ने किंग चार्ल्स से मूलनिवासियों को उनकी जमीने, पूर्वजों की अस्थियां और कलाकृतियों को वापस लौटाने को कहा। लीडिया ने नारेबाजी करते हुए कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य ने उनकी जमीन को बर्बाद कर दिया है।

पारंपरिक कपड़ों में पहुंचीं थी लीडिया

किंग चार्ल्स के विरोध में उतरी लीडिया पारंपरिक कपड़े पहनकर संसद पहुंची थी। नारेबाजी के बाद सुरक्षा अधिकारी उन्हें संसद से बाहर ले गए। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान लीडिया ने कहा कि जब तक किंग ऑस्ट्रेलिया के औपचारिक प्रमुख बने हुए हैं, हम ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश का राजा हमें आदेश नहीं दे सकता है। लीडिया थॉर्प, ऑस्ट्रलिया के विक्टोरिया राज्य से स्वतंत्र सीनेटर हैं। वे ब्रिटिश राजतंत्र के खिलाफ मुखर रहने के लिए जानती जाती हैं। 2022 में सीनेटर के तौर पर शपथ लेने के दौरान उन्होंने ब्रिटिश किंग को "उपनिवेशवादी महामहिम" कहकर संबोधित किया था। इसके बाद उनसे दोबारा शपथ लेने के लिए कहा गया था। किंग चार्ल्स कैंसर से ठीक होने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर हैं। इस दौरे पर उनकी पत्नी क्वीन कैमिला भी साथ पहुंची है।

1986 में आजादी मिली, लेकिन राजशाही बरकरार

ऑस्ट्रेलिया को 1986 में आजादी मिल गई थी। लेकिन वहां अभी भी संवैधानिक तौर पर राजशाही है। ऑस्ट्रलिया में ब्रिटिश राजा को औपचारिक रूप से देश का प्रमुख माना जाता है। हालाँकि, 1999 के जनमत संग्रह में ऑस्ट्रेलियाई जनता ने ऑस्ट्रलिया को ब्रिटिश साम्राज्य का डोमेनियन स्टेट बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया था।

2022 में क्वीन एलिज़ाबेथ II के निधन के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से सम्बन्ध खत्म करने की बहस ने फिर से जोर पकड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.