छह मंत्री हुए रिपीट, रिवाबा जडेजा को मौका, भूपेंद्र पटेल सरकार में कौन-कौन बना मंत्री

Updated on 17-10-2025 12:42 PM
अहमदाबाद: बीजेपी ने बिहार चुनावों के बीच गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 10 पुराने मंत्रियों की छुट्‌टी करते हुए कुल 19 नए मंत्रियों का समावेश किया गया। नए मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधितत्व भी बढ़ाया गया है। टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और पूर्व में मंत्री रह चुकी मनीषा वकील को स्थान दिया गया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्य के कद्दावर नेता अर्जुन मोढवाडिया को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा भूपेंद्र पटेल की टीम में पूर्व आईपीएस पीसी बरंडा को जगह दी गई है। माेरबी के विधायक कांतिभाई अमृतिया भी मंत्री बने हैं।
बड़े नामों को नहीं मिली जगह
भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राज्य में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या 27 हो सकती है। ऐसे में पिछले सरकार की तुलना में 9 और मंत्री जोड़े गए हैं, लेकिन हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जयेश रादडिया जैसे चर्चित नामों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। मौजूदा विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी के मंत्री बनने की संभावना थी, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। ऐसे में अब यह तय है कि वे विधानसभा अध्यक्ष ही रहेंगे। बड़े नेताओं में जीतू वाघाणी को फिर से मंत्री बनाया गया है। वे गुजरात में बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे ही अल्पेश ठाकरे की जगह उपचुनाव में जीते स्वरूप जी ठाकोर का नंबर लग गया, जबकि अल्पेश ठाकोर रह गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.