
बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में एक युवती ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची। पुलिस को मृतिका के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत का जिम्मेदार अपने आप को बताया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतिका साक्षी बरसेना 23 वर्ष विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ बालोद में अपने जीजा के घर आई थी। मृतिका के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में रहते है। घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे समान लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान साक्षी ने फांसी लगा ली।