पहली बारिश में बहा 2.18 करोड़ का सिरोंज बैराज, तीन इंजीनियर निलंबित, जांच में खुलीं बड़ी खामियां

Updated on 15-07-2026 01:39 PM

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। देवास जिले में भिड़ा नदी पर निर्माणाधीन सिरोंज बैराज पहली ही तेज बारिश का दबाव नहीं झेल सका और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

मुख्य अभियंता की रिपोर्ट में निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) और दो उपयंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं निर्माण एजेंसी को भी नियमानुसार क्षतिग्रस्त बैराज अपने खर्च पर दोबारा तैयार करना होगा।

पहली बारिश में ढही सुरक्षा दीवार

हरदा-पिप्पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम होशियारपुर और मकड़िया के बीच 2.18 करोड़ रुपये की लागत से सिरोंज बैराज का निर्माण किया जा रहा है। 9 जुलाई को हुई तेज बारिश के दौरान बैराज की सुरक्षा दीवार (सिंगवॉल) ढह गई और डाउनस्ट्रीम हिस्से की बैक फिलिंग भी बह गई। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

जांच में सामने आईं तीन बड़ी तकनीकी खामियां

मुख्य अभियंता की जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बैराज में जल निकासी के लिए आवश्यक संख्या में आरसीसी पाइप नहीं लगाए गए। इसके अलावा बैराज की ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक रखी गई, जिससे प्राकृतिक जल निकासी बाधित हो गई। पानी का दबाव बढ़ने पर ओवरफ्लो हुआ और सुरक्षा दीवार टूट गई। रिपोर्ट में इन खामियों को हादसे की प्रमुख वजह माना गया है।

तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी नेहा दुबे तथा उपयंत्री जितेंद्र पाटिल और रोहित सोनी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तीनों को भोपाल स्थित मुख्य अभियंता, चंबल-बेतवा कछार जल संसाधन विभाग कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

निर्माण एजेंसी को खुद करना होगा सुधार

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य अभी डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड में है। ऐसे में निर्माण एजेंसी कटारे एंड कंपनी को अपने खर्च पर क्षतिग्रस्त बैराज की मरम्मत और पुनर्निर्माण करना होगा। विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.