शुभमन गिल ने बताया टीम इंडिया में कौन हैं उनका जिगरी, जिंदगी भर कर सकते हैं उसके साथ बैटिंग

Updated on 13-09-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा के साथ यूएई के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शुभमन ने 9 गेंद में 20 रनों की तूफानी खेली। शुभमन के बल्लेबाजी की हो रही चर्चा के बीच उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो स्पोर्ट्स नेटवर्क का है। इस वीडियो में शुभमन के साथ एक रैपिड-फायर सेशन को दिखाया गया है, जिसमें उनसे क्रिकेट के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे गए, जिसका उन्होंने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

सबसे पहले शुभमन से उनके बैट के बारे में पूछा गया कि वह अपने साथ कितने बैट रखते हैं। इसके जवाब में शुभमन ने कहा कि वह अपने साथ 9 बैट रखते हैं। इसके अलावा शुभमन से उनके पसंदीदा बैटिंग पार्टनर के बारे में भी पूछा गया, जिसका उन्होंने बहुत ही रोचक जवाब दिया। शुभमन ने कहा, 'अभिषेक शर्मा एक खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मैं जिंदगी भर बैटिंग कर सका हूं।' बता दें कि अभिषेक शर्मा और शुभमन बचपन से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों घरेलू टीम पंजाब से भारतीय टीम में आए हैं।
एबी डिविलियर्स लेना चाहते हैं स्कूप शॉट
सवाल के इसी सिलसिले के बीच उनसे पूछा गया कि वह किसी खिलाड़ी से अगर कोई स्किल लेना चाहे तो वह कौन होंगे। इसके जवाब में शुभमन ने कहा कि वह एबी डिविलियर्स से स्कूप शॉट का स्किल लेना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपने लिए सबसे मुश्किल गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जेम्स एंडरसन का नाम लिया। साथ ही शुभमन ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत को अपने लिए खास पल बताया।
रैपिड फायर सेशन में शुभमन ने अपनी फिटनेस और चीट मील के बारे में खास बातें बताई। शुभमन ने कहा कि वह चीट मील में पैनकेक, बटर चिकन, दाल मखनी और साथ इंडियन फूड खाना पसंद करते हैं। हालांकि, फिटनेस को ध्यान में रखता हुए शुभमन ऐसा बहुत ही कम कर पाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.