अमेरिका के न्यूयॉर्क में नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 घायल:हमलावर ने एक बच्ची और मां को ढाल बनाया, 24 घंटे में दूसरी घटना

Updated on 02-01-2025 04:52 PM

अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर में बुधवार देर रात एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में लगभग 11 लोग घायल हुए हैं।

हमलावर ने एक 12 साल की बच्ची और उसकी मां को ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हुए गोलीबारी की। बच्ची और मां दोनों गोलीबारी में घायल हुई हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना को लेकर फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। अभी आरोपी हमलावर से जुड़ी जानकारियां भी सामने नहीं आई है।

जिस नाइट क्लब में गोलीबारी हुई है, उसका नाम एमाजूरा नाइट क्लब है। घटना स्थानीय समयानुसार रात 11:20 बजे हुई।

24 घंटे में गोलाबारी की दूसरी घटना

अमेरिका में बीते 24 घंटों में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था। इसमें 15 की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

ट्रम्प होटल के बाहर टेस्ला ट्रक में ब्लास्ट

लॉस वेगास में ट्रम्प होटल के बाहर बुधवार रात को एक टेस्ला ट्रक में ब्लास्ट हो गया। डोनाल्ड ट्रम्प के लास वेगास होटल के बाहर बुधवार को एक टेस्ला ट्रक में ब्लास्ट हो गया। इस ट्रक में आतिशाबाजी का सामान रखा हुआ था। ब्लास्ट की वजह से ट्रक के अंदर मौजूद शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा आसपास के 7 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस फिलहाल इस मामले में आतंकी हमले के एंगल की जांच कर रही है।

वहीं राष्ट्रपति बाइडेन ने जानकारी दी कि एजेंसिया न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले और ट्रम्प के होटल के बाहर हुए ब्लास्ट के बीच लिंक की जांच कर ही है। अभी तक की जांच में दोनों घटनाओं में कोई संबंध नहीं मिला है।

दूसरी तरफ टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने टेस्ला ट्रक में हुए ब्लास्ट पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रक में ब्लास्ट उसमें रखे हुए आतिशबाजी के सामान की वजह से हुआ।

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में भी फायरिंग, 10 की मौत

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में नए साल के मौके पर एक शख्स ने बार में फायरिंग कर अपने ही परिवार के सदस्यों समेत 10 लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में परिवार के अलावा बार के मालिक और उसके 2 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 4 लोग घायल भी हुए हैं।

आरोपी हमलावर की पहचान 45 साल के आको मार्टिनोविक के रूप में हुई है, जो हमले के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए इलाके की सभी सड़कों को बंद कर दिया और उसकी तलाश में जुट गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.