शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी टक्कर, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, सुनाई आपबीती

Updated on 14-08-2025 04:25 PM
'बिग बॉस 18' में नजर आईं पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की कार को हाल ही एक बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई, पर कार का शीशा टूट गया और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई कार की तस्वीरें शेयर की हैं, और साथ ही पूरी आपबीती बताई है। शिल्पा बुरी तरह डर गई थीं और उनका कहना है कि कुछ भी हो सकता था। शिल्पा बस की कंपनी पर भी बुरी तरह बरसीं क्योंकि उसने एक्सीडेंट को ड्राइवर की गलती बताकर अपनी जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लिया। साथ ही शिकायत दर्ज करने में मुंबई पुलिस की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया।

शिल्पा शिरोडकर ने शेयर कीं घटना की तस्वीरें, कंपनी पर उठाए सवाल

शिल्पा शिरोडकर ने एक्सीडेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'आज सिटीफ्लो की एक बस मेरी कार से टकरा गई। और मुंबई में ऑफिस के प्रतिनिधि श्री योगेश कदम और श्री विलास मनकोटे मुझसे कह रहे हैं कि यह उनकी कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि ड्राइवर की जिम्मेदारी है। ये लोग कितने निर्दयी हैं? एक ड्राइवर कितना कमा सकता है?

'मेरा स्टाफ ठीक है, पर कुछ भी हो सकता था'

शिल्पा शिरोडकर ने आगे लिखा, 'मुंबई पुलिस का शुक्रिया। उन्होंने बिना किसी परेशानी के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मेरी मदद की। लेकिन कंपनी इस घटना की कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रही है।सिटीफ्लो इस मामले में मुझसे संपर्क करने के लिए आपका आभार। शुक्र है कि मेरा स्टाफ ठीक है और उसे कोई चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ भी हो सकता था।

शिल्पा शिरोडकर का करियर, छोड़ दी थी एक्टिंग, 2013 में कमबैक

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शिरोडकर ने 1989 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'खुदा गवाह', 'आंखें', 'पहचान' और 'गोपी किशन' के अलावा 'बेवफा सनम' और 'मृत्युदंड' जैसी फिल्मों में नजर आईं। शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 में अचानक एक्टिंग छोड़ दी थी, और शादी के बाद विदेश जाकर बस गईं। वहां शिल्पा शिरोडकर ने हेयरड्रेसर की नौकरी की। शिल्पा शिरोडकर ने फिर 13 साल बाद 2013 में टीवी से कमबैक किया। 2024 में वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में नजर आईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.